{"_id":"9f280130-73af-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"stampede-at-kumbh-is-rumor-says-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में भगदड़ की बात कोरी अफवाह: आजम","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
कुंभ में भगदड़ की बात कोरी अफवाह: आजम
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि कुंभ में रविवार को तीन करोड़ लोगों ने स्नान किया है। कुंभ में भगदड़ मचने की बात कोरी अफवाह है। हां, दो लोग पता नहीं किस तरह से नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कराई जा रही है। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत के सवाल पर आजम ने कहा कि इस हादसे का कुंभ प्रशासन से कोई मतलब नहीं है। स्टेशन पर सुरक्षा का इंतजाम करने की जिम्मेदारी रेलवे की है।
विज्ञापन
रविवार को रामपुर में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से आजम खां ने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभ में किसी तरह की भगदड़ नहीं मची। आजम खां ने कहा कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए नेता जी (मुलायम सिंह) ने मुझे बधाई दी है।
विज्ञापन
आजम ने कांग्रेस के उस बयान की भी कड़ी आलोचना की जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से सोनिया गांधी कुंभ नहीं गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह बयान करोड़ों की आस्था पर चोट है। कांग्रेस ने इस तरह का बयान जारी कर करोड़ों लोगों का अपमान किया है जो कुंभ में आए हैं। कुंभ में आने वाला गरीब से गरीब व्यक्ति मेरे लिए सोनिया गांधी से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन