{"_id":"afeebc84-7f0d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sightseeing-will-be-renovated-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के पर्यटन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
इलाहाबाद के पर्यटन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को कुंभ मेला क्षेत्र में पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कुंभ के दौरान इलाहाबाद में पर्यटकों के लिए विशेष कॉटेज तैयार किए गए, उसी तर्ज पर आगरा एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भी आवासीय परिसर तैयार किए जाएंगे। इलाहाबाद, वाराणसी सहित तमाम जिलों में पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।
कहा कि प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि सारनाथ एवं आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। आगरा में तकरीबन 25 करोड़ की योजना प्रस्तावित है।
उन्होंने इलाहाबाद के पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि त्रिवेणी दर्शन होटल पर दो स्टीमर भी रखे जाएं ताकि होटल में ठहरने वाले पर्यटकों को संगम तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
यह भी कहा कि कुंभ में जो स्विस कॉटेज लगाए गए हैं, मेले के बाद वे आगरा ताज खेमा में लगाए जाएंगे ताकि वहां रुकने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृति से भली-भांति परिचत हो सकें।