फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   shani transit direct in libra

अब आए शनि शुभ स्थिति में, किस राशि पर कैसा प्रभाव?

Tue, 22 Jul 2014 12:33 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
shani transit direct in libra

शनि महाराज इन दिनों अपनी उच्च राशि तुला में चल रहे हैं। 21जुलाई से शनि महाराज वक्री चाल को छोड़कर मार्गी चल चलने लगे हैं।

विज्ञापन


इस साल के अंत में शनि तुला राशि से निलकर वृश्चिक राशि में पहुंचेंगे। शनि की इस बदली चाल से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी और इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष: रोजगार में स्थिति बेहतर होगी

shani transit direct in libra

शनि का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद है। बीते समय से चली आ रही मुश्किलें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र व रोजगार में स्थिति बेहतर होगी। रोजगार के लिए प्रयास करने वालों को मिलेगी कामयाबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृष: अनुकूल बदलाव हो सकते हैं

shani transit direct in libra

आपके लिए शनि का यह गोचर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत के मामले में आपको अधिक सजग रहना होगा। सलाह है  कि संयमित दिनचर्या अपनाएं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। जीवन में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन: अचानक से कुछ फायदे होंगे

shani transit direct in libra

शनि का मार्गी होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अचानक से कुछ फायदे हो सकते हैं। पिछले दिनों जो फायदे होते होते रुक गए थे वो भी मिल जाएंगे। साथ ही वरिष्ठों से प्रसंशा मिलेगी।

कर्क: स्थानांतरण की संभावनाएं बनेंगी

shani transit direct in libra

शनि के मार्गी होने से यदि आप कहीं स्थानांतरण की कोशिश में है तो मनपंसद स्थान पर स्थानांतरण की संभावनाएं बनेंगी। लेकिन कामों के पूरे होने में कुछ देरी हो सकती है।

सिंह: सहयोग व सुख मिलेगा

shani transit direct in libra

व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीदें बढ़ेंगी साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी। संतान की ओर से सहयोग व सुख मिलेगा।

साथ ही कोई बडा अनुबंध जो किसी कारण से रुक गया था वो पूरा हो जाएगा।

तुला: सफर में सावधान रहें

shani transit direct in libra

पारिवारिक मामलों में कुछ परेशाानी हो सकती है। सलाह है कि आर्थिक फैसला सोच समझकर लें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। वाहन चलाते समय एवं सफर में सावधान रहें।

तुला: अधिकार से आगे न बढें

shani transit direct in libra

शनि का मार्गी होना आपके लिए मिलाजुला फल  देने वाला है। अपनों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। सलाह है कि आपसी तालमेल बनाए रखें।

कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अपने अधिकार से आगे बढ़कर कोई काम न करें।

वृश्चिक : व्यय का बोझ बना रह सकता है

shani transit direct in libra

दैनिक कार्यों में भी बाधाएँ रह सकती हैं। नींद में भी व्यवधान रह सकता है। साथियों एवं परिवार से विरोध भी हो सकता है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।

धनु: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

shani transit direct in libra

भाइयों से सामंजस्य बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। किसी निवेश एवं कर्ज के लेन देन से पहले भली भांति चिंतन मंथन जरूरी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं रहेगी।

मकर: अजनबियों से सावधान रहें

shani transit direct in libra

आपका मन काम धंधे को लेकर उदास रह सकता है अथवा आप जल्दबाजी के कारण काम बिगाड़ सकते हैं। यदि आप संयमित होकर उचित काम करेंगे तो अनुकूल परिणाम मिल जाएंगे। अजनबियों से सावधान रहें।

कुंभ: तरक्की भी संभव है

नई योजनाएं सफल होंगी। किसी विशेष कार्य के हो जाने से हर्ष होगा। स्थानांतरण व तरक्की भी संभव है। यदि मौका मिले तो धार्मिक कार्यों में सहभागिता करें व यथा सामर्थ्य गरीबों का सहयोग करें।

मीन: परिश्रम से काम बनेंगे

shani transit direct in libra

मीन राशि वालों को शनि के मार्गी होने से कई मामलों में सावधानियाँ रखनी होंगी। हर काम को संयम से करना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। कठोर परिश्रम से काम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed