फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   severe accident ruled in kumbh, the team reached the para regiment

कुंभ हादसे पर शासन गंभीर, पहुंची पैरा रेजीमेंट की टीम

Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
इलाहाबाद/अंकुर त्रिपाठी
इलाहाबाद/अंकुर त्रिपाठी Updated Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
severe accident ruled in kumbh, the team reached the para regiment
मौनी अमावस्या पर मेला और रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद ऐसे किसी हादसे से निपटने के लिए शासन स्तर से बरती जा रही गंभीरता का नतीजा है कि अब सेना की पैरा रेजीमेंट की टीम कुंभ के लिए आ गई है। दो हेलीकॉप्टर में पैरा रेजीमेंट का मेडिकल स्टॉफ पूरे साजो-सामान के साथ मंगलवार को यहां पहुंच गया। हेलीकॉप्टर समेत यह मेडिकल टीम अब महाकुंभ समाप्त होने तक मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


वैसे तो महाकुंभ में उमड़ने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त चिकित्सा व्यवस्था की गई थी। चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी मेजर डॉ.बीपी सिंह ने किसी अप्रिय घटना की स्थिति में घायलों की सेना की तर्ज पर तेजी से इलाज की खातिर 20 क्विक रेस्पांस मेडिकल टीम (क्यूआरएमटी) भी गठित की है।
विज्ञापन


इन सभी टीम को खास इमरजेंसी किट से लैस किया गया। इसके बावजूद 25 जनवरी को मेले में अग्निकांड में 20 लोगों के झुलसने और 10 फरवरी को मौनी अमावस्या की रात जंक्शन पर भगदड़ में घायल लोगों को फौरन इलाज और बेहतर चिकित्सा की खातिर दिल्ली भेजने में समय लगा। भगदड़ के बाद शासन स्तर से महाकुंभ मेले के लिए नए सिरे से हुए इंतजाम में सेना की पैरा रेजीमेंट की मेडिकल टीम यहां भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें मिलेट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर केएस कठपालिया और सीनियर रजिस्ट्रार कर्नल एके शर्मा ने पैरा रेजीमेंट की तैनाती की जानकारी दी। आगरा से पैरा रेजीमेंट के दो हेलीकॉप्टर में कुशल चिकित्सक दल मंगलवार को आ गया है। ये हेलीकॉप्टर मिलेट्री हॉस्पिटल के पास मुस्तैद रहेंगे। पैरा रेजीमेंट के मेडिकल स्टॉफ और दो डॉक्टरों के साथ बुधवार को कर्नल एके शर्मा सेंट्रल हॉस्पिटल कुंभ मेला पहुंचेंगे।


इन डॉक्टरों की उनकी इच्छा के अनुसार मेले में कल्पवासी क्षेत्र के जोनल हॉस्पिटल में 10 मार्च तक के लिए तैनाती की जा सकती है। मेजर डॉ.सिंह के मुताबिक, महाकुंभ मेले में अब किसी आपदा की स्थिति में पैरा रेजीमेंट के हेलीकॉप्टरों के जरिए घायलों को मौके से उठाया जा सकता है। जरूरत पर उन्हें सैन्य हॉस्पिटल या फिर दिल्ली और लखनऊ भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed