{"_id":"62339804-7a5b-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"secretary-asked-how-to-clean-the-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने पूछा, कैसे साफ हो रहे हैं शौचालय","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
प्रमुख सचिव ने पूछा, कैसे साफ हो रहे हैं शौचालय
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्त बारिश के बाद महाकुंभ मेले में नारकीय स्थिति के बीच संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लखनऊ से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने चेतावनी दी कि संक्रामक रोग फैले तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक में साफ-सफाई में तेजी लाने का आदेश दिया।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संजय अग्रवाल रविवार शाम महानिदेशक डॉ.रमा सिंह के साथ लखनऊ से आ गए थे। उन्होंने सेक्टर 11 और 12 के जोनल अस्पतालों तथा जन शौचालयों को देखा और एडी दफ्तर में बैठक की थी। रात में सर्किट हाउस में ठहरने के बाद सोमवार दोपहर वह फिर कुंभ मेला पहुंच गए।
उन्होंने सेक्टर चार में घूमकर जन शौचालयों का निरीक्षण किया। फिर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.रमेश कुमार, चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी महाकुंभ मेजर डॉ.बीपी सिंह, सफाई व्यवस्था प्रभारी डॉ.सुरेश दिवेदी, डॉ.अरुण कुमार आदि चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मेले में सफाई और शौचालयों की व्यवस्था से भी जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया था। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से जानकारी ली कि कितने जन शौचालय बारिश में ठप हो गए हैं। उनकी सफाई कैसे हो रही है? हो भी रही है कि नहीं सफाई।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने मेले में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा जताते हुए उन पर रोक के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अखाड़ों के जाने के बाद खाली जगह की साफ-सफाई तेजी से कराई जाए। वहां ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए।
खासतौर से जलभराव वाली जगहों में ब्लीचिंग पाउडर और जले मोबाइल का छिड़काव जरूरी है। एंटी लार्वा कीटनाशक के छिड़काव के बाद चौतरफा चूना भी डाला जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि वह चार रोज बाद फिर आकर संक्रामक रोगों के रोकथाम की जानकारी लेंगे। अगर संक्रामक रोग फैलते हैं तो संबंधित अधिकारी सजा जरूर पाएंगे।
डायरिया से अर्जेटीना का पर्यटक बेहोश
इलाहाबाद। कुंभ मेले में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। विदेशी पर्यटक भी डायरिया का शिकार हो रहे हैं। अर्जेटीना से अपने साथियों संग कुंभ मेला में भ्रमण पर आए मार्शेला (45) की रविवार देर रात बड़े हनुमान मंदिर के पास लगातार उल्टियां होने पर हालत बिगड़ गई।
खबर मिलते ही सेंट्रल हॉस्पिटल से एंबुलेंस भेजकर मार्शेला को लाकर इलाज शुरू किया गया। मेजर डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि मार्शेला बेसुध था। कुछ घंटे इलाज के बाद उसे होश आया। पूरी तरह से ठीक होने पर सोमवार दोपहर उसे डिस्चार्ज किया गया। मार्शेला के साथियों ने बताया कि वे पहले पायलट बाबा के शिविर में ठहरे थे। अब काशी जा रहे हैं।