फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   sanyas yoga in astrology

ऐसे व्यक्ति काम वासना से दूर होकर संन्यासी बन जाते हैं

Sat, 14 Jun 2014 12:26 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
sanyas yoga in astrology

महत्मा बुद्घ और महावीर जैन की तरह कई ऐसे व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने मोह माया के बंधन को तोड़कर संन्यास धारण किया।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे योगों का जिक्र किया गया है जो कुण्डली में मौजूद होने पर व्यक्ति काम वासना, धन-दौलत और सुख सुविधाओं की चाहत से दूर रहता है। ऐसे व्यक्ति को संसारिकता की बजाय संन्यास पसंद होता है।

तब व्यक्ति संसारिकता से दूर रहने लगता है

sanyas yoga in astrology

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुण्डली में एक ही घर में चार या इससे अधिक ग्रह बैठे हों। इसके साथ सभी ग्रह बलवान भी हैं तो व्यक्ति संसारिकता से दूर रहने लगता है।

यह अपने जीवन को संतुलित नहीं रख पाते हैं। इनके मन में सांसारिकता का लगाव कम होता है। अनुकूल परिस्थिति मिलने पर घर परिवार छोड़कर संन्यासी भी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब शनि और चन्द्र बनाते हैं संन्यासी

sanyas yoga in astrology

जन्मपत्री में शनि से तीसरे, सातवें या दसवें स्थान पर कुण्डली पहले घर में स्थित राशि का स्वामी यानी लग्नेश मौजूद हो तो व्यक्ति में संन्यास की भावना आती है। इसके साथ चन्द्रमा बलवान नहीं हो तो व्यक्ति दुनियादारी से विमुख रहने वाला होता है।


विज्ञापन

ग्रह के अनुसार संन्यासी के प्रकार

sanyas yoga in astrology

ज्योतिषग्रंथ बृहज्जातक के अनुसार चार ग्रहों में अगर गुरु अधिक बलवान होता है तो व्यक्ति संन्यासी बन जाता है। चन्द्रमा के बलवान होने पर व्यक्ति कपाली होता है। सूर्य बलवान होने पर व्यक्ति कंद, मूल और फलों का सेवन करने वाला तपस्वी बन जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed