फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   saints are not available for sadhna

साधना को नहीं मिल रहे संत

Tue, 22 Jan 2013 12:23 AM IST
इलाहाबाद/सरिता
इलाहाबाद/सरिता Updated Tue, 22 Jan 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
saints are not available for sadhna
महाकुंभ में पहुंचे कई बड़े-बड़े अखाड़ों को साधना के लिए नए संत नहीं मिल रहे हैं। नया उदासीन अखाड़े की दीक्षा की प्रक्रिया इसलिए शुरू नहीं हो सकी क्योंकि निर्वाण के लिए जरूरी न्यूनतम पांच संतों का आंकड़ा पूरा नहीं हो सका। यानी दीक्षा के लिए कम से कम पांच संत चाहिए और अखाड़े को केवल दो संत मिले।
विज्ञापन


महाकुंभ से पहले अखाड़ों ने दावा किया था कि इस बार एक लाख नए संत बनाए जाएंगे लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लोग उनसे जुड़ने को तैयार नहीं है। सबसे बड़े अखाड़े जूना को केवल एक हजार संत मिल सके। बाकियों के लिए पांच सौ की तलाश भी मुश्किल हो रही।

विज्ञापन


परंपरा के मुताबिक मौनी अमावस्या स्नान से पहले अखाड़ों को नागाओं की नई भर्ती कर लेनी होती है लेकिन नए संत न मिलने के कारण अभी तक किसी भी अखाड़े ने लिस्ट जारी नहीं की है। दशनामी संन्यासी एवं उदासीन अखाड़ों में नागा दीक्षा की तैयारियां चल रहीं हैं। बड़ा उदासीन अखाड़ा अब तक केवल 28 निर्वाण बना सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया उदासीन अखाड़ा पांच का आंकड़ा पूरा न कर पाने के कारण दीक्षा संस्कार नहीं करा पा रहा है, संतों की तलाश जोरों पर है। नया उदासीन अखाड़े के जखीरा महंत धर्मदास के मुताबिक अखाड़े की परंपरानुसार दस से पंद्रह आयु वर्ग के बच्चों को निर्वाण दीक्षा दी जाती है। इस बार गुरु ही दीक्षा दिलाने को राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि अभी दो बच्चे ही मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed