{"_id":"53182a10-678c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"saints-and-devotees-celebrate-republic-day-in-maha-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म और अध्यात्म की नगरी में भी लहराया तिरंगा ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
धर्म और अध्यात्म की नगरी में भी लहराया तिरंगा
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
64वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्म और अध्यात्म की महाकुंभ नगरी में धर्मध्वजा और भगवा के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया गया। धर्म नगरी में शंकराचार्य शिविर, विभिन्न अखाड़ों, महंतों, महामंडलेश्वरों के शिविरों के साथ अन्य पंडालों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में गगनचुंबी धर्मध्वजा के साथ तिरंगा फहराने का मौका छह साल बाद मिला है। इस मौके पर साधु-संतों के साथ कल्पवासियों में भी देशभक्ति की भावना पूरे उफान पर रही। शिविरों में बड़े-बड़े राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। साथ ही रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा, शिव पुराण आदि के बीच देशभक्ति गीतों की स्वर लहरी भी मेला क्षेत्र में गूंज रही है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 11 स्थित शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में हो रहा है। यहां सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।