फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   remedy for prosperous new year 2014

साल को खुशहाल बनाने के लिए राशि के अनुसार करें आसान उपाय

Wed, 01 Jan 2014 09:01 AM IST
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
remedy for prosperous new year 2014

इस राशि पर नवंबर तक शनि की नीच दृष्टि पड़ रही है। शुभ प्रभाव के लिए इस साल अशोक, पीपल, पाकड़, अनार, लाल कनेर में से कोई भी वृक्ष आप लगाएं।

विज्ञापन


साथ ही स्नान के बाद रोजाना 5 मिनट तक `ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जप करें।

वृष राशि वाले इस मंत्र का जप करें

remedy for prosperous new year 2014
पीपल, शमी, जामुन, वट, आंवला, आम अथवा सुगंधित पुष्पों वाले कोई भी वृक्ष लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।

इसके अलावा प्रतिदिन स्नान के बाद पांच मिनट तक `ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि वाले करें यह उपाय

remedy for prosperous new year 2014

इस राशि के जातकों को इस वर्ष पीपल, आम, अर्जुन, महुआ, अशोक, गुड़हल, नारियल में से कोई भी वृक्ष लगाना चाहिए। इसके अलावा रोजाना स्नान के बाद 5 मिनट तक `ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप भी करें।

विज्ञापन

कर्क राशि वाले 5 मिनट तक करें, इस मंत्र का जप

remedy for prosperous new year 2014
इस राशि के जातकों को श्वेत पुष्पों वाले पौधे, पीपल, आंवला, पाकड़, गूलर, शीशम, अर्जुन, कनेर मे से कोई भी वृक्ष लगाना चाहिए।

इसके साथ ही प्रतिदिन स्नान के बाद 5 मिनट तक `ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

सिंह राशि वाले करें यह उपाय

remedy for prosperous new year 2014
इस राशि के जातक पीपल, बेल, रुद्राक्ष, शमी, जामुन, पलाश, श्वेत मंदार, गुड़हल में से किसी भी वृक्ष का रोपण करें। साथ ही `ॐ नमः खखोल्काय’ मंत्र का जप प्रतिदिन स्नान के बाद छह मिनट तक करें।

कन्या राशि वाले क्या करें?

remedy for prosperous new year 2014
इस राशि के जातकों को इस वर्ष अशोक, पीपल, गुड़हल का वृक्ष लगाना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन स्नान के बाद 5 मिनट तक `ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

तुला राशि के लिए मंत्र

remedy for prosperous new year 2014

इस राशि के जातकों के लिए आम, शमी, जामुन, महुआ, पीपल का वृक्ष लगाना शुभ रहेगा। प्रतिदिन स्नान के बाद पांच मिनट तक `ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जप करें। 

वृश्चिक मंत्र का जप परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा।

remedy for prosperous new year 2014

इनके लिए पीपल, गूलर, अनार, पाकर अशोक, अर्जुन, आंवला के वृक्ष का रोपण करना श्रेयस्कर रहेगा। रोजाना स्नान के बाद `ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का जप करना परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा।

धनु राशि का मंत्र

remedy for prosperous new year 2014

इस राशि के व्यक्ति पीपल, पाकर, वट, जामुन में से किसी भी वृक्ष को लगा सकते हैं। रोजाना स्नान के बाद छह मिनट तक `ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जप करें।

मकर शनि को करें खुश

remedy for prosperous new year 2014

इस राशि के व्यक्ति शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल, शमी का वृक्ष लगाएं। रोजाना स्नान के बाद 8 मिनट तक
`ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जप करें।


कुंभ जपें शनि मंत्र

remedy for prosperous new year 2014

इस राशि के जातकों को शमी, पीपल, वट अथवा पाकर का वृक्ष लगाना चाहिए। शनिवार को कोई-न-कोई काले वस्त्र अवश्य धारण करें। प्रतिदिन स्नान के बाद 5 मिनट तक `ॐ शनये नमः’ मंत्र का जप करें।

मीन राशि वाले करें गुरु को खुश।

remedy for prosperous new year 2014
इस राशि वालों को मानसिक शांति के लिए इस साल अशोक, अर्जुन, आम, अनार या जामुन के वृक्ष में से कोई भी वृक्ष लगाना शुभ रहेगा। बृहस्पतिवार को पीला वस्त्र धारण करें। रोजाना `ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र का जप पांच मिनट तक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed