फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   raju srivastav in mahakumbh

श्रद्धालुओं को लोटपोट करते रहे राजू श्रीवास्तव

Mon, 21 Jan 2013 11:40 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
raju srivastav in mahakumbh
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से ‘कुंभ नगरी के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ के तहत रविवार को मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने जमकर हंसाया।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी खास हास्य व्यंग्य शैली में एनडी तिवारी से लेकर अमिताभ बच्चन तथा शशि कपूर के संवाद सहित फिल्मी दुनिया, राजनीति और समाज के साथ रोजमर्रा की जिंदगी की विसगंतियों को धारदार व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी को लोटपोट किया।
विज्ञापन


इससे पहले सुपरिचित गायिका तृप्ति शाक्या ने सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने कभी राम बन के, कभी श्याम बन के चले आना प्रभु जी चले आना सहित कई चर्चित भजनों से लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लू वाजपेयी ने आल्हा गायन शैली में मांडवगढ़ की लड़ाई का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। अंत में गोपाल राय ने देवीगीत सहित भजनों से मंत्रमुग्ध किया। राजू श्रीवास्तव ने गंगा में डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed