फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   propose valentines day zodiac

वेलेंटाइन्स डे पर राशि के अनुसार करें प्यार का इजहार

Wed, 12 Feb 2014 08:39 AM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
propose valentines day zodiac

इस वर्ष वेलेंटाइन्स डे पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। वारानुसार इस दिन शुक्रवार है जिसका स्वामी प्रेम का कारक ग्रह शुक्र है।

विज्ञापन


इस पर सोने पर सुहागा यह है कि शुक्र अपने ही नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में होगा। इससे शुक्र प्रबल रहेगा और जिससे प्यार करने वालों को प्यार का साथ मिल सकता है।

ऐसे में राशि के अनुसार प्यार का इजहार करें तो सुखद परिणाम मिलेगा।

मेष राशि : इस समय करें प्यार का इजहार

propose valentines day zodiac
जो लोग वेलेंटाईन्स डे के दिन मेष राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं। उनके लिए सलाह है कि 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच प्यार का इजहार करें। लाल गुलाब या लाल रंग का कोई उपहार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष राशि : इन बातों का ध्यान रखें

propose valentines day zodiac

अगर आपको वृष राशि के व्यक्ति से प्यार हो गया है तो प्यार के इजहार में अधिक दिखावा करने की बजाय सादगी अपनाएं।

प्यार का इजहार करने के लिए 12 बजे से पहले का समय शुभ रहेगा। सफेद, सिल्वर या गुलाबी रंग का कोई उपहार दें।

विज्ञापन

मिथुन राशि : उपहार में हरे रंग का कोई सामान दें

propose valentines day zodiac

मिथुन राशि के व्यक्ति अधिक सोच-विचार करने वाले होते हैं। जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते हैं।

मिथुन राशि के व्यक्ति भले ही खुद सादगी में रहें लेकिन अपने पार्टनर में आधुनिकता और भरपूर रोमांस ढूंढते हैं। इसलिए इनके सामने भोला भाला बनने की कोशिश न करें।

12 बजे से 1:30 के बीच प्यार का इजहार करना अच्छा रहेगा। उपहार में हरे रंग का कोई सामान दें।

कर्क राशिः प्यार परवान चढ़ेगा

propose valentines day zodiac
कर्क राशि वालों के लिए वेलेंटान्स डे खुशनुमा रहेगा। पहले से जिनके गिले-शिकवे चल रहे हैं उनके शिकवे-शिकायत दूर होंगे। प्यार परवान चढ़ेगा, पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे।

जो लोग कर्क राशि वालों से प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए 2 बजे से 4 बजे के बीच का समय इस काम के लिए अनुकूल है। आप चाहें तो लाल या गुलाबी रंग का गुलाब दे सकते हैं।  चमकीले सफेद रंग का उपहार भी इस राशि के व्यक्ति को पसंद आता है।

सिंह राशिः प्यार का इजहार करने के लिए बढ़िया समय

propose valentines day zodiac

सलाह है कि किसी बात को दिल से लगाने की बजाय एक दूसरे को समझने की कोशिश करें और साथी की अपेक्षाओं का ध्यान रखें। इस राशि के व्यक्तियों को नारंगी और पीला रंग काफी पसंद आता है।

जिन्हें सिंह राशि के व्यक्तियों से प्यार हो गया है वह अपने प्यार का इजहार इस रंग के फूल से कर सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए 9 बजे से 10: 30 के बीच का समय सबसे बढ़िया है।

कन्या राशिः वेलेंटाइन्स डे यादगार रहेगा

propose valentines day zodiac
कन्या राशि वालों के लिए वेलेंटाइन्स डे यादगार रहेगा। इस राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करने के लिए 11 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के व्यक्तियों को मैरुन रंग का कोई उपहार दें।

तुला राशिः कोई रोमांटिक उपहार दें

propose valentines day zodiac

शुक्र इस राशि का स्वामी है। इस राशि के व्यक्ति रोमांटिक और खुले मिजाज के होते हैं। इन्हें अपनी तरह ही रोमांटिक व्यक्ति पसंद आते हैं। तोहफा लेना और देना इन्हें काफी पसंद आता है।

इस राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इन्हें फूल के साथ कोई रोमांटिक गिफ्ट दें। इन्हें कलरफुल ड्रेस और ज्वेलरी काफी पसंद आता है। फिल्मों के भी यह शौकीन होते हैं। चाहें तो फिल्म साथ देखने का ऑफर दे सकते हैं।  9 बजे से साढ़े दस बजे तक का समय प्रपोज करने के लिए अनुकूल है।

वृश्चिक राशिः लाल गुलाब का फूल दें

propose valentines day zodiac
रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। गिले-शिकवे दूर होंगे और मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। इस राशि व्यक्तियों से प्यार का इजहार करने के लिए लाल गुलाब का फूल दे सकते हैं। 1 बजे से 4 बजे के बीच का समय प्रपोज करने के लिए अच्छा है।

धनु राशिः प्यार का जादू चलेगा

propose valentines day zodiac

वैलेंटाइन्स डे आपके लिए प्रेम का नया संदेश लेकर आएगा। जो लोग अब तक प्यार मुहब्बत से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे उन पर भी प्यार का जादू चलेगा। दिल में उम्मीदों के फूल खिलेंगे।

इस राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करने लिए इन्हें पीला, लाल या फिर नारंगी गुलाब दे सकते हैं। 11 बजे से 1 बजे तक का समय प्यार का इजहार करने के लिए अनुकूल रहेगा।

मकर राशिः उपहार स्वरुप ऐसी वस्तु देना अच्छा रहेगा

propose valentines day zodiac

रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए काम और प्यार के बीच तालमेल बैठाना होगा। सादगी भरा इजहार आपके महबूब को पसंद आएगा जिन्हें मकर राशि वालों से प्यार हो गया है उन्हें अपने प्यार का इजहार दोपहर 12 बजे से 2: 30 के बीच करना चाहिए।

इस राशि के व्यक्ति को चमड़े का सामान, चांदी एवं डायमण्ड की ज्वेलरी काफी पंसद होती है। उपहार स्वरुप ऐसी वस्तु देना अच्छा रहेगा।

कुम्भ: एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम जाहिर कीजिए

propose valentines day zodiac

एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम जाहिर कीजिए रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि वालों से प्यार का इजहार करने के लिए लाल गुलाब के फूल दे सकते हैं।

चमड़े का सामान, डायमण्ड की ज्वेलरी एवं हैंडीक्राफ्ट की चीजें भी इन्हें काफी पसंद आती है। लाल गुलाब के साथ इन चीजों को उपहार के रूप में देना प्यार की शुरूआत करने के लिए अच्छा रहेगा। शुभ समय 2 बजे से 4 बजे के बीच है।


मीन राशिः प्यार परवान चढ़ सकता है

propose valentines day zodiac
कोई अच्छा सा तोहफा अपने महबूब को दें। जिन्हें मीन राशि वालों से प्यार हो गया है उन्हें अपने प्यार का इजहार पीला गुलाब से करना चाहिए।

इस राशि वालों को सोने के आभूषण काफी पसंद आते हैं, प्यार का इजहार सोने का आभूषण दे कर करें तो प्यार परवान चढ़ सकता है। शुभ समय 10 बजे से 12 बजे के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed