फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   pilgrims can stay also in schools at need

जरूरत पड़ी तो स्कूलों में ठहराये जाएंगे श्रद्धालु

Thu, 14 Feb 2013 04:28 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 14 Feb 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
pilgrims can stay also in schools at need

मौनी अमावस्या पर मेला क्षेत्र और रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ से सबक लेकर मेला और रेल प्रशासन ने कई नई योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मेला प्रशासन कार्यालय में रेलवे अफसरों और मेला एवं पुलिस से जुड़े अधिकारियों की संयुक्त बैठक में इस बाबत कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गये।

विज्ञापन


तय हुआ कि बसंत पंचमी के दिन रेलवे स्टेशन के पास के चार स्कूलों, बड़े भवनों और मैदान में जन सुविधाओं से युक्त यात्री आश्रय स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य बड़े स्कूलों में श्रद्धालुओं को विश्राम दिया जाएगा। कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी और आईजी आलोक शर्मा के नेतृत्व में यह भी तय हुआ कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का बोझ कम करने के लिए स्टेशन के दोनों तरफ नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों के निकटवर्ती क्षेत्र में सात एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी। कमिश्नर ने कहा कि सार्वजनिक उद्घोषणाओं के माध्यम से शाही स्नान वाले दिन आश्रय स्थलों से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली यात्रियों की भीड़ को इस तरह संचालित किया जाए कि स्टेशन पर भीड़ अनियंत्रित न हो। बैठक में मौजूद मेलाधिकारी रेलवे संजय त्रिपाठी ने बताया कि बसंत पंचम के दिन यानी 15 फरवरी को सामान्य ट्रेनों के अलावा मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के आवागमन में कोई विलंब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश होगी कि सामान्य ट्रेनों के जरिये भी यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से उनके घरों की ओर रवाना किया जा सके। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर बेलवरिया और सेवा प्रबंधक जयदीप वर्मा ने कहा कि शाही स्नान के अगले दो दिनों तक रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 1500 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों के खराब होने की स्थिति में 24 ब्रेकडाउन वाहनों का प्रबंध भी कर लिया गया है।


साथ ही चारपहिया या तिपहिया वाहनों के खराब होने से जाम लगने की स्थिति में पांच क्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बसों के रूटों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला आरकेएस राठौर, डीएम राजशेखर, एसएसपी मोहित अग्रवाल, डीआईजी रेलवे लालजी शुक्ला, सीनियर डीएससी आरपीएफ रातक अहमद सहित तमाम अफसर मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed