फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   people will also se tirupati balaji in kumbh mela

मेला स्थल पर होंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन

Mon, 28 Jan 2013 11:57 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Jan 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
people will also se tirupati balaji in kumbh mela
कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों लोग यहां आकर तिरुपति बाला जी के दर्शन का लाभ भी पा सकेंगे। सूदूर दक्षिण के इस सुप्रसिद्ध मंदिर की स्थापना नागवासुकी मार्ग पर की गई है। रविवार को पूरे विधि विधान से मंदिर की स्थापना की गई। इसे आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। मंदिर की स्थापना तिरुपति देवस्थानम् के अध्यक्ष वापी राजू और कार्यकारी अध्यक्ष एस सुब्रह्मण्यम ने किया।
विज्ञापन


मंदिर के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन पूजापाठ के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 10 मार्च तक चलेगा। दक्षिण भारत से आए ब्राह्मणों द्वारा कल्या उत्सव भी किया जाएगा। महामंडलेश्वर महेश्वरानंद ने बताया कि आंध्र प्रदेश के चितूर जिले में शेष के आकार की पर्वत माला पर तिरुपति बाला जी का मंदिर स्थित है। यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है और प्रतिवर्ष करोड़ों लोग यहां दर्शन के लिए पूरे देश से आते हैं।
विज्ञापन


कुंभ मेले में आने वाले लोगों को इस मंदिर की झलक यहीं देखने को मिल सकेगी। मंदिर के उद्घाटन अवसर पर मंजर जनरल विश्वंभर दयाल, रामचंडा रेड्डी, वेंकटेश शर्मा, सत्य नारायण, डा. एके बंसल, डॉ. वंदना बंसल, किला के कर्नल आर कृष्णन, अशोक शास्त्री, डॉ. आरसी मिश्र, के बालू, आरएस सेनाय, वी सुरी बाबू आदि मौजूद थे। मंदिर में बाला जी पर पुस्तकें और साहित्य भी लोगों को उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम पर की विश्वशांति को प्रार्थना
विश्वशांति की कामना के साथ महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद जी ने रविवार को पौष पूर्णिमा पर भक्तों संग संगम में दीप दान किया। इसके पहले आश्रम में हवन-पूजन हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद आश्रम हवन-पूजन के बाद सुबह नौ बजे तीन दर्जन से अधिक देशी-विदेशी भक्तों के साथ पैदल ही संगम के लिए निकले।

भगवा झंडे, ढोल के साथ भक्त जय-जय के जयघोष के साथ संगम तक पहुंचे। यहां स्वामी महेश्वरानंद ने भक्तों के साथ दीप दान किया और विश्वशांति के साथ गोरखा, गंगा-यमुना-सरस्वती की पवित्रता, सद्भावना और दुष्टों के नाश के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।


पशुओं के लिए दान किया गुड़
महाकुंभ नगर। नगर निगम की ओर से मेला क्षेत्र में हर्षवर्धन चौराहा के पास खोले गए पशु बाड़े में रविवार को पंजाब से आए स्नानार्थियों ने गुड़ दान किया। पशुधन अधिकारी डॉ.धीरज गोयल के मुताबिक पंजाब के अबोहर से आए स्नानार्थियों ने यहां पशुओं के लिए दो क्विंटल गुड़ दान में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed