{"_id":"22f68a3a-7735-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"one-person-killed-in-kumbh-mela-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
कुंभ मेले में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ में वसंत पंचमी के अवसर पर आखिरी शाही स्नान से पूर्व मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में शुक्रवार तड़के आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हालांकि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया लेकिन 10 तंबू जल गए।
विज्ञापन
एसएसपी (कुंभ) आरकेएस राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टतया आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। इसमें जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह शायद गहरी नींद में सो रहा था। जो लोग घायल हुए हैं उनको मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुंभ में अब तक आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार शाम को भी आग लगने से 10 तंबू जल गए थे। उस समय एक धार्मिक संगठन के शिविर में श्रद्धालु रात्रि भोज कर रहे थे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, 25 जनवरी को आग लगने से 19 लोग गंभीर रूप से जल गए थे।
विज्ञापन