{"_id":"176f2383f04fefb240b7a195e83998c4","slug":"nazar-dosh-totke-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसी की नजर आपकी उन्नति में बाधक न बन जाए","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
किसी की नजर आपकी उन्नति में बाधक न बन जाए
टीम डिजिटल
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बहुत से लोगों से सुना होगा कि नजर लग गयी है जिससे आर्थिक परेशानी आ रही है, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। कुछ लोग इसे कोरी बातें मानते हैं जबकि इसे कोरी बात मानकर अनदेखी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे लगती है नजर
वास्तव में लोगों की आंखों में एक एनर्जी होती है जो मन की भावना के अनुसार प्रवाहित होती है। किसी की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होने को ही नजर लगना कहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, 2014 का वार्षिक राशिफल
इसलिए जाने अनजाने लोगों की नजरें लग जाती हैं। नजर दोष लगने पर अक्सर लोग सोचते हैं कि किसी दुश्मन ने नजर लगा दी है। लेकिन ऐसा नहीं है नजर किसी की भी लग सकती है कई बार तो मां की नजर भी बच्चे को लग जाती है। इसलिए यह नहीं सोचना चाहिए कि यह दुश्मन का ही काम है। बस इसका उपचार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
नजर लगते तो क्या करें
इसके लिए कुछ प्रचलित टोटके हैं जो वर्षों से प्रयोग किए जाते हैं। आप चाहें तो इसे आजमा सकते हैं। कहीं से काले घोड़े की नाल मिल जाए तो इसकी अंगूठी बनवाकर पहन लें। माना जाता है कि इससे कभी नजर नहीं लगती है।
पढ़ें,बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस के लिए कैसा रहेगा साल 2014
लहसुन में भी नकारात्मक उर्जा से लड़ने की क्षमता होती है। इसलिए काले कपड़े में लहसुन लपेटकर बाजू में बांधने से भी नजर दोष से बचाव होता है। अगर आप इन सभी झंझटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सुनसान स्थान पर जाकर तीन गोमती चक्रों को अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर अपने पीछे की ओर फेंक दें और पीछे देखे बिना घर वापस आ जाएं। इससे भविष्य में कभी नजर नहीं लगेगी।