{"_id":"e3e80b2a-7199-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"naga-saint-filed-petition-to-take-samadhi-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित समाधि लेने के लिए हाईकोर्ट में याचिका ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
जीवित समाधि लेने के लिए हाईकोर्ट में याचिका
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले में जीवित समाधि लेने का प्रयास करने करने वाले नागा संन्यासी श्यामानंद सरस्वती अब अपनी मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। याचिका दाखिल कर उन्होंने न्यायालय से समाधि लेने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। कोर्ट ने याचिका पर प्रदेश सरकार से तीन दिन में जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुनील अंबवानी और न्यायमूर्ति भारत भूषण की खंडपीठ ने श्यामानंद सरस्वती से भी कहा है कि वह मेला स्थित अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल चेकअप कराएं कि वह समाधि लेने योग्य हैं या नहीं। कोर्ट ने मेला के डाक्टरों से भी रिपोर्ट मांगी है कि संन्यासी नौ दिन तक समाधि ले सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता उमेश त्रिपाठी ने कहा कि श्यामानंद की उम्र 65 वर्ष की है और वह एक माह से भोजन नहीं ग्रहण कर रहे हैं। मात्र पानी पीकर जीवन यापन कर रहे हैं। इससे पूर्व 2007 में भी वह भू समाधि ले चुके हैं। समाधि योग और ध्यान के लिए ली जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से समाधि के लिए अनुमति मांगी थी जिस पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि मेला प्रशासन का दायित्व कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना है। मौनी अमावस्या नजदीक है। इसकी समुचित व्यवस्था करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसके मद्देनजर प्रशासन अपना पक्ष तीन दिन बाद रखे। याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई होगी।