गुफा का रहस्य, सिगरेट पीने की आदत है तो भूलकर भी यहां नहीं जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियां आने वाली है और अगर आप इस गर्मी में नियाग्रा फॉल देखने की योजना बना रहे हैं तो आपको उस गुफा के बारे में जरुर जान लेना चाहिए जो टोरन्टो और न्यूयार्क को जोड़ने वाली रेलवे लाईन के नीचे बना है।
इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि जिसने भी यहां माचिस या लाइटर जलाई है उसकी मौत हो गई। इसलिए अगर आपको सिगरेट, बिड़ी या सिगार पीने की आदत है तो यहां जाने से पहले अच्छी तरह सोच लीजिए।
गुफा में भटकती आत्मा?
ऐसी मान्यता है कि इस गुफा के दक्षिणी प्रवेश द्वार के पास बने फार्म हाउस में एक बार आग लग गई। इससे फार्म हाउस में रहने वाली युवती जल गई।
आग से बचने के लिए युवती गुफा के दक्षिणी द्वार पर आकर मदद के लिए आवज लगाने लगी। लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी और युवती ने दम तोड़ दिया।
कहते हैं इस गुफा उस युवती की आत्मा रहती है जो गुफा में किसी भी तरह से आग जलाने वाले को मौत के घाट उतार देती है। इसलिए इस गुफा में लाइटर और माचिस जलाना मना है।