फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   murderer saint has become wanted in mahakumbh

महाकुंभ में कातिल नागा साधू की तलाश

Tue, 29 Jan 2013 12:52 PM IST
महाकुंभ नगर/अंकुर त्रिपाठी
महाकुंभ नगर/अंकुर त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jan 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
murderer saint has become wanted in mahakumbh
कुंभ में एक कातिल नागा की तलाश हो रही है। उत्तराखंड पुलिस को रूद्रप्रयाग में एक साधु की हत्या के बाद से फरार इस नागा की कुंभ मेले में मौजूदगी की आशंका है। वहां से एक पुलिस टीम ने आकर यहां कुंभ पुलिस को फरार नागा के बारे में ब्योरा देकर सहायता मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रुद्रप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में 58 वर्षीय बाबा रामदास जी महाराज रहते थे। 16 जुलाई 2012 को उनके कमरे के दरवाजे और खिड़की पर मक्खियां भिनभिनाती देख लोग सशंकित हुए। खिड़की से झांका तो कमरे में बाबा का शव पड़ा दिखा। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची। कमरे की फर्श पर खून सूखा था।
विज्ञापन


कत्ल धारदार हथियार से सिर पर कई वार करके गया था। जांच में पता चला कि 14 जुलाई की रात एक नागा साधु उनके पास आया था। वह गांजा के कश लगाने लगा तो बाबा ने उसे चले जाने के लिए कहा था। तैश में आकर नागा साधु ने बाबा को मार डाला। तब से मुकदमा लिखकर उस नागा साधु की संभावित जगहों पर तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed