फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   monthly rashiphal january 2015

मासिक राशिफलः जनवरी 2015 आपके लिए कैसा रहेगा

Thu, 01 Jan 2015 03:33 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
monthly rashiphal january 2015

महीने की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी लेकिन जैसे जैसे समय बीतेगा परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखेगी। मकर संक्रांति के बाद का समय आपके लिए अधिक बेहतर रहेगा।

विज्ञापन


इस महीने आपको सेहत के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए। वात और काफ जनित शिकायत हो सकती है। सलाह है कि चिंता और तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।

आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। अपनी बुद्घि और विवेक से काम लें, दूसरों की बातों में आकर किसी भी प्रकार का आर्थिक फैसला लेना कष्टकारी हो सकता है।
विज्ञापन


नौकरी एवं व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। बीते समय से कोई परेशानी चल रही होगी तो उनका समाधान हो सकता है।

वृष राशिः कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है

monthly rashiphal january 2015

इस महीने आपके खर्च बढ़ने वाले हैं इसलिए आर्थिक मामलों में संयम से काम लें। जो लोग घर या जमीन लेने की सोच रहे हैं वह इस दिशा में अपना प्रयास तेज कर सकते हैं। इस काम दोस्तो से मदद लेना अच्छा रहेगा।

कई कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके हित में है। पारिवारिक जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा।

मकर संक्रांति के बाद जरा सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में लापरवाही से खुद को ही तकलीफ हो सकती है। इस महीने सलाह है कि कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। व्यवसाय में उन्नति होगी।

मिथुन राशिः परेशानियों में कमी आएगी

monthly rashiphal january 2015

साल की शुरुआत से ही आपको अनुकूलता का एहसास होने लगेगा। पूर्व में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

आर्थिक मामलों में सलाह है कि सोच-समझकर कोई फैसला लें अन्यथा आर्थिक मामलों में उलझ सकते हैं।

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। शांति और समझदारी से परिस्थितियों को अनुकूल बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशिः लाभ में वृद्घि संभव

monthly rashiphal january 2015

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। मकर संक्राति से पूर्व का समय आपको अधिक अनुकूल लगेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।

अगर आपका धन कहीं पर रुका हुआ है तो इस महीने उसकी प्राप्ति संभव है। आर्थिक निवेश एवं धन संबंधी कोई भी फैसला लेने के लिए महीना अनुकूल रहेगा।

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। नौकरी में परिर्वतन की इच्छा रखने वालों को प्रयास करना चाहिए, कामयाबी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल एवं सुख बढ़ेगा।

सिंह राशिः दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें

monthly rashiphal january 2015

इस महीने अपने विरोधियों से सावधान रहें। दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आर्थिक मामलों में यह महीना सामान्य रहेगा।

भूमि, भवन एवं वाहन खरीदने के लिए यह महीना अनुकूल है। सलाह है कि इस महीने विवादित मामलों से खुद को दूर रखें। दूसरों पर काम छोड़ने की बजाय अपना काम खुद कीजिए।

पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और स्नेह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। इस महीने यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशिः आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें

monthly rashiphal january 2015

महीने का पहला भाग आपके लिए उतना बेहतर नहीं दिख रहा है जितना कि दूसरा भाग है। मकर संक्रांति के बाद महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। लाभ एवं सुख में वृद्घि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। आर्थिक मामलों में यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। सलाह है कि आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें।

नौकरी में पहले से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। व्यवसायियों का धन लाभ बढ़ेगा। इस महीना आपका पारिवारिक जीवन में भी सुखद और सामान्य रहेगा।

तुला राशिः आय और व्यय का ध्यान रखकर काम करें

monthly rashiphal january 2015

यह महीना आपके लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। लेकिन इसे सुखद बनाए रखने के लिए आपको अपनी बुद्घि और समझदारी से काम लेना होगा।

धन संपत्ति के मामले में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। आय और व्यय का ध्यान रखकर काम करें अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है।

नौकरी में अधिकारियों से वाद-विवाद में न उलझें। क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। नाक, कान, गले एवं पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे तनाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिः लेन-देन में सर्तक रहें

monthly rashiphal january 2015

इस महीने आपको अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा।

आर्थिक लेन-देन में सर्तक रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं या संपत्ति क्रय करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह महीना अनुकूल नहीं है।

कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी लेकिन आपके अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। व्यवसायियों को इस महीने किए गए कार्य का भविष्य में लाभ मिलेगा।

धनु राशिः अार्थिक मामलों में बड़ा फैसला नहीं लें

monthly rashiphal january 2015

यह महीना आपके लिए कुल मिलाकर लाभकारी रहेगा। अगर किसी बड़ी सफलता की उम्मीद रख रहे हैं तो निराशा हो सकती है। छोटी-छोटी सफलता से ही खुश रहना अच्छा रहेगा।

इस महीने अपने जरुरी कामों को खुद निपटाने की कोशिश करें। अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। धन संबंधी विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कार्यक्षे में उथल-पुथल की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक मामलों से जरा दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा।

मकर राशिः आर्थिक मामलों में अनुकूल

monthly rashiphal january 2015

यह माह आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने की उम्मीद कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्घि होगी। अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है।

आपके लिए सलाह है कि महत्वपूर्ण कार्यों को माह के पूर्वार्द्घ में ही निपटा लें। मकर संक्रांति से पहले का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है।

कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे, कार्य की सराहना होगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रुप से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है।

कुंभ राशिः आय के साथ-साथ व्यय भी बना रहेगा

monthly rashiphal january 2015

इस महीने स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। चिंता और तनाव से भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आर्थिक मामलों में भी यह महीना मिला जुला रहेगा। आय के साथ-साथ व्यय भी बना रहेगा जिससे बचत कर पाना कठिन होगा। जो लोग वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं उनके लिए माह अनुकूल है।

कार्यक्षेत्र में अपने कार्य के प्रति गंभीर रहें। विरोधी आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।

मीन राशिः आय में वृद्घि के लिए प्रयासरत रहेंगे

monthly rashiphal january 2015

महीने के पहले भाग में आपके थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना होगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मकर संक्रांति के बाद से स्थति बदलेगी और आपको अनुकूल समय का एहसास होगा।

आर्थिक मामलों में यह महीना मिलाजुला रहेगा। आय में वृद्घि के लिए आप नए साधनों एवं स्रोत की तलाश में रहेंगे। भूमि एवं भवन खरीदने के लिए माह अनुकूल है।

कार्यक्षेत्र लगनशीलता और समझदारी का परिचय देना होगा। महत्वपूर्ण विषयों को अपने तक ही रखें जब तक की काम पूरा नहीं हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed