फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   Monthly horoscope: know about June horoscope

मासिक राशिफलः जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून महीना

Mon, 02 Jun 2014 08:34 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Monthly horoscope: know about June horoscope

गणेशजी कहते हैं कि इस माह का प्रारंभ आपके लिए अच्छा है। संतान की प्रगति से आप खुश रहेंगे, और आर्थिक प्रगति भी होगी। व्यावसायिक विस्तार या अधिक आय प्राप्त करने के लिए आप कदम उठाएंगे। आपके व्यवहार के कारण मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसे समय में आपको ईश्वर भक्ति सबसे अधिक मददगार होगी।

विज्ञापन


मानसिक शांति के लिए भजन या मेडिटेशन करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित कसरत करें। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करने के लिए भी प्रयत्न करेंगे। गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च की संभावना है। व्यावसायिक मोर्चे पर चुनौतियों से सामने करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन या गलत आदतों पर व्यय करने से बचें अन्यथा खुद का नुकसान होगा। बचत पर अधिक ध्यान देने की गणेशजी सलाह दे रहे हैं। मीडिया, प्रकाशन, लेखन जैसे बौद्धिक क्षेत्र सम्बंधित व्यक्तियों के लिए समय प्रगतिकारक है।

वृषभ: दूसरा पखवाड़ा अच्छा है

Monthly horoscope: know about June horoscope

यह माह आप के लिए कई सारे मामलों में परिवर्तन लाने वाला कह सकते हैं। लग्न स्थान में सूर्य होने से आपमें सकारात्मकता का संचार होगा, आपके कार्यों को नयी दिशा मिलेगी, परन्तु साथ ही आपको धीरज एवं संयम रखने की भी आवश्यकता है। आपका हृदय भावुकता से भरा रहेगा।

प्रेम संबंधों में कड़वी वाणी के कारण दरार आ सकती है। इसलिए यह समय आप शांति एवं धीरज से व्यतीत करें - सब कुछ ठीक ही होगा। माह के मध्य में आप व्यथित रहेंगे। मन में बहुत निराशा हो ऐसा लगेगा। इस समय शिव पूजा करें।


साथ ही, ध्यान रहे कि आप गलत व्यक्ति के सम्पर्क में आकर उल्टे रस्ते पर न चले जाएं। माह का दूसरा पखवाड़ा आपके लिए अच्छा है। जीवन में आनंद, उत्साह, प्रेम एवं मांगलिक प्रसंग के रास्ते खुलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी में उन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग हैं।

मिथुन: वित्तीय लाभ की संभावना है: वित्तीय लाभ की संभावना है

Monthly horoscope: know about June horoscope

इस माह आप अपने जीवन में हर मामले में परिवर्तन देखेंगे। आप अपने क्रोध के कारण मान-सम्मान गंवा सकते हैं। आपकी बुद्धि और सोच में कार्य करने का संघर्ष भी देखने को मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा की संभावना है।

घरेलू जिम्मेदारियों के कारण तनाव महसूस करेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत और कौशल देखकर उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। वित्तीय लाभ की संभावना है। सफलता अहंकार की वजह बन सकती है। छात्र वर्ग के लिये कुछ नयी शुरूआत करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।

आपको विद्याभ्यास संबंधित कार्य या एडमिशन जैसे कामकाज में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बदलते मौसम से स्वस्थ्य प्रभावित हो सकता है। निर्धारित कार्य करवाने के लिए आप उत्साह और सभी तरह की ताकत लगाएंगे, ऐसा विश्वास आपमें गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में एकदूसरे के प्रति आकर्षित रहेंगे। नये आयोजन के लिए भी माह का अंतिम समय अच्छा है।

कर्क: नए और अच्छे मौके मिलेंगे

Monthly horoscope: know about June horoscope

इस माह आप अपने जीवन में हर मामले में लगातार परिवर्तन होता हुआ देखेंगे। आपका आर्थिक एवं व्यावसायिक खर्च होगा परंतु वह आपके लिए लाभदायी है। आप लंबे समय की वित्तीय योजना भी बनाएंगे। आपको नये मौके मिलेंगे और आप आनंद से समय व्यतीत कर पाएंगे। सुखी दांपत्य जीवन प्राप्त होगा।

गलत दलीलों में न पड़ें और यदि गुस्से पर काबू नही कर पाएंगे तो किए हुए कार्यों पर पानी फिर सकता है। आप कोई नयी तकनीक खोजेंगे और उससे आपका काम सरल हो जाएगा। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में बहुत ही अच्छे मौके मिलेंगे।


कैरियर निर्माण के लिए प्रयास करने वालों को बढ़िया अवसर मिलेगा। बड़ा मन रख कर सबसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करें। नौकरी या व्यवसाय के स्थल पर संभल कर चलें। आपकी योजना धीरे-धीरे साकार होती हुई दिखेगी। सप्ताह के अगले पखवाड़े में मित्रों के साथ मेल -मुलाकात होगी।

सिंह: कुछ नये कार्य शुरू कर सकते हैं

Monthly horoscope: know about June horoscope

इस माह में आप प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा दूर होकर घर परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। इस माह आपमें भावुकता अधिक रहेगी। इस समय को उत्साह बढ़ाने वाला कह सकते हैं। सामाजिक प्रसंग या कार्यों में भी आपका अधिक झुकाव रहेगा। सही दिशा में उठाया हुआ कदम महत्वपूर्ण रहेगा और लोग प्रशंसा करेंगे।

गणेशजी की कृपा से आप आधुनिक विचार अपनाएंगे। विविध माध्यमों द्वारा सम्पर्क में रहना आपको अच्छा लगेगा। माह के दूसरे पखवाड़े में मास्टर डिग्री या उच्च शिक्षा अभ्यास करने के लिए विदेश जाने का योग भी बनाता है। आपको आराम और वैभव प्राप्त होगा। यह माह शुभ रहेगा। जैसे-जैसे माह पूरा होगा वैसे वैसे आपकी व्यस्तता बढ़ती जाएगी। आप कुछ नये कार्य शुरू कर सकते हैं।

कन्या: प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी

Monthly horoscope: know about June horoscope

इस माह के प्रारंभ में गणेशजी की कृपा से आप अपनी पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत नए कार्यों की शुरूआत करेंगे। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कागजी कार्यों में सावधानी रखें। माह मध्य के दौरान प्रोफेशनल एवं पर्सनल जीवन में आपको अच्छे संबंध बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

वित्तीय लाभ की प्रबल संभावना है। विदेश में बसने वाले रिश्तेदारों की खबर मिल सकती है। निवेशक लंबे समय का दृष्टिकोण रखकर निवेश करेंगे। यात्रा टालें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाद-विवाद से दूर रहना आपके हित में रहेगा।

प्रणय प्रसंगों में आप को सफलता मिल सकती है। श्रृंगार, रोमांस, कपड़ों की खरीदारी होने से आप खुश रहेंगे। माह के अंतिम चरण में गणेशजी की दृष्टि से नया कार्य हाथ लेना हितकारी नहीं है। क्रोध पर अंकुश  रखें। मौन का शस्त्र अपनाएँ। परिवारजनों के साथ उग्र बातचीत से मन दुःखी न हो इस बात का ध्यान रखें।

तुला: समय आपके लिए उत्तम फलदायी होगा

Monthly horoscope: know about June horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आप इस माह अपनी बौद्धिक प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे, और अपने अंदर के कलाकार को जगाने का प्रयत्न करेंगे। शुरूआत के समय में नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल समय है। विदेश जाने के इच्छित जातकों के लिए शुभ अवसर है। एवं विदेश में बसने वाले मित्र या स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे।

वित्तीय आयोजन के लिए और खास कर जायदाद की खरीदारी के लिए सोच सकेंगे। इस समय आपके स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता रहने से वाहन चलाते समय संभलकर रहें। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में भी जल्दबाज़ी न करें।

अलंकार, कपड़े, मौज और मनोरंजन पर व्यय होगा। गणेशजी कहते हैं कि आने वाला समय आपके लिए उत्तम फलदायी होगा। आपके दिमाग में नये विचार और साहसवृत्ति आएगी जो आपके लिए प्रगतिकारक साबित होगी। छात्रवर्ग के लिए शुभ समय है। आप बौद्धिक कार्यों में एवं लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक: आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी

Monthly horoscope: know about June horoscope

यह माह आपके लिए मिश्रितफलदायी रहेगा। माह के प्रारंभ में अधिक कार्यभार की वजह से आपको थकान और आलस का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारी का नकारात्मक व्यवहार रहने से आप निराश होंगे। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों का ज़ोर बढ़ेगा। समय व्यतीत होने पर आपके नियमित कार्य पूर्ण होंगे।

संतान के लिए खर्च या निवेश करेंगे। मनोरंजन, मौज-शौक और भोगविलास पर धन व्यय हो सकता है। छात्रवर्ग को थोड़ा संभल कर चलना है। माह के दूसरे पखवाड़े में आपके हाथों दान-पुण्य का या धार्मिक कार्य होगा ऐसी संभावना है।

आप किसी का अहित होने से रोक पाएंगे। दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में नाकाम होंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पंत्यसुख अच्छा प्राप्त होगा। कैरियर के मामले में आप को कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रसंग आ सकता है। जबकि आपको इस समय में दुर्घटना से बच कर रहना है।

धनु: बोली और व्यवहार पर संयम रखें

Monthly horoscope: know about June horoscope

यह माह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। इस समय में आपकी कल्पनाशक्ति अच्छी रहेगी परंतु किसी विषय में अधिक विचारविमर्श करने से आप वास्तविक दुनिया से दूर हो सकते हैं। आपकी मानसिकता बारबार बदलती रहेगी।

आपका मन विचारों की उलझन में रहेगा, परंतु अच्छी बात यह है कि यह परिवर्तन हमेशा सकारात्मक रहेगी, ऐसी संभावना है। व्यावसाय के क्षेत्र में सामान्य समय गणेशजी देख रहे हैं। माह के दूसरे पखवाड़े में आपको हर मोर्चे पर थोड़ा संघर्ष करने की तैयारी रखनी पड़ेगी।

कामकाज के क्षेत्र में आप के सहकर्मी और हाथ नीचे काम करने वाले कर्मचारीयों द्वारा पूरी तरह से सहयोग प्राप्त नही होगा या उन के साथ कार्य सम्बंधित विवाद हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की पीठ के पीछे दांवपेंच हो सकते हैं, ऐसी संभावना है। ऐसे समय में आपको बोली और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह है।

मकर: शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं

Monthly horoscope: know about June horoscope

इस माह में आपके अंदर आलस्य बढ़ सकता है। माह के प्रारंभ में प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को आप बौद्धिक और तार्किक तौर पर जीत पाएंगे। मानसिक तौर पर थोड़ी अस्वस्थता रह सकती है। भाग्य का अपेक्षित साथ नहीं मिलेगा।

ऐसे समय में आप दिल के बदले दिमाग से काम करेंगे ऐसा गणेशजी का कहना है। दुर्घटना और स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सहोदरों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे, और कामकाज में उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

यात्रा की संभावना है। गणेशजी की सलाह है कि इस समय आप गैर जरूरी खर्च से बचें। इस समय में किसी भी तरह का कर्ज नही लेना है। विवाह सम्बंधित कामकाज होंगे। नयी साझेदारी होगी। विदेश सम्बंधित कामकाज होंगे।

कुंभ: अच्छी कमाई हो सकती है

Monthly horoscope: know about June horoscope

माह के प्रारंभ में मानसिक अशांति और उद्वेगपूर्ण समय व्यतीत होगा। तेजी से बदलते विचारों की वजह से अनिर्णायकता रहेगी इसलिए सही निर्णय नही ले पाएंगे। हालांकि यह स्थिति लंबे समय के लिए नही रहेगी। इस माह विविध समारोह में जाएंगे जिस में पारिवारिक या प्रोफेशनल किसी भी तरह के समारोह हो सकते हैं।

गुरु के आगमन से आने वाले माह में आपमें धार्मिकता का प्रमाण ज्यादा रहेगा। धर्म-कर्म, आध्यात्म, ज्योतिष, मेडिटेशन, धार्मिक प्रवास या ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस के बावजूद किसी भी तरह परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करेंगे।

संतान प्राप्ति की संभावना भी अधिक है। युवा जातकों के प्रेम सम्बंध खिल उठेंगे। छात्र वर्ग को कुछ नया सीखने के लिए उत्तम समय है। निवेशकों को शेयर बाजार सहित किसी भी तरह के निवेश में योजनापूर्वक आगे बढ़ने पर अच्छी कमाई हो सकती है।

मीन: अचानक खर्च के लिए तैयार रहना होगा

Monthly horoscope: know about June horoscope

यह माह आप के लिए मिश्रित फलदायी कह सकते हैं। एक ओर आप वित्तीय तौर पर समृद्ध होंगे तो दूसरी ओर विपरित पक्ष में आपको भोगविलास और मनोरंजन के लिए खर्च बढ़ सकते हैं, अंत में आपकी परिस्थिति में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होगा। ज्ञान क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए उत्साहित रहेंगे। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना है।

संतान इच्छुक जातकों को जन्म के ग्रहों का साथ मिल रहा हो तो शुभ समाचार मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। आपके स्वभाव में आवेश भी रह सकता है, जो विजातीय पात्र के लिए मन दुखी होने की वजह बन सकता है, इसलिए संयम रखें।

माह के उत्तरार्ध में छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी या विद्याभ्यास सम्बंधित कार्यों में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपको अस्पताल या कानूनी मामलों में अचानक खर्च की तैयारी भी रखनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed