{"_id":"31c628d44bd80f04e7930a5a9ca8d6ad","slug":"marriage-ritual-bride-on-horse","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे ये तो दुल्हन है, लेकिन घोड़ी पर सेहरा बांधकर क्यों बैठी है?","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
अरे ये तो दुल्हन है, लेकिन घोड़ी पर सेहरा बांधकर क्यों बैठी है?
अमर उजाला, दिल्ली / टीम डिजिटल
Updated Sat, 12 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
अगर आप रायबरेली के जहांगीराबाद की शादी देखेंगे तो आप भी पहली बार में यही सवाल करेंगे कि अरे ये तो दुल्हन है, लेकिन घोड़ी पर सेहरा बांधकर क्यों बैठी है।
विज्ञापन
दरअसल इस पूरे क्षेत्र में एक प्राचीन परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के कारण दुल्हा घोड़ी चढ़कर नहीं आता बल्कि दुल्हन घोड़ी चढ़कर शादी करने के लिए जाती है।
विज्ञापन
पढ़ें,हैरान हो जाएंगे जानकर, शादी में क्यों घोड़ी चढ़ता दुल्हा?
यह परंपरा कब और कैसे शुरु हुई यह बात स्थानीय निवासी ठीक ठीक नहीं बता पाते हैं। इसे यूं भी कह सकते हैं कि यह एक रहस्य है। लेकिन इनकी ऐसी मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो विवाह के सफल होने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल लोगों का मानना है कि जब भी यहां दुल्हा घोड़ी चढ़कर आता है तब वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की परेशानी आती है। इससे विवाह के बाद दुल्हे के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। जबकि दुल्हन घोड़े पर चढ़कर आती है तो वैवाहिक जीवन सफल होता है।
पढ़ें, उस समय लड़कियां रखें बाल खोलकर, मिलता है वैवाहिक जीवन का सुख