ऐसे पति पत्नी एक दूसरे को सुख नहीं दे पाते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के रंगीन सपने लेकर आप जी रहे हैं तो आपको यह भी देखना चाहिए कि क्या आपका वैवाहिक जीवन सुखी रह पाएगा। आप अपनी पत्नी को खुश रख पाएंगे या आपकी पत्नी आपको सुख दे सकेगी।
अगर ऐसा नहीं होता है तो शादी के सारे सपने जो आप देख रहे हैं वह चकनाचूर होकर रह जाएंगे। इसके बाद हाथ मलते रहने से अच्छा है पहले ही अपना हाथ देख लें।
हथेली में कहां होती है विवाह रेखा
हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के ऊपर बुध पर्वती होता है। यहां हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती हुई रेखा विवाह रेखा कहलाती है।
वैसे विवाह संबंधी भविष्यवाणी के लिए हृदय रेखा और शुक्र पर्वत का भी आंकलन किया जाता है।
तब पति पत्नी एक दूसरे से खुश नहीं रख पाते
ऐसे व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में बहुत ही संयम रखना पड़ता है अन्यथा वैवाहिक जीवन में खतरनाक मोड़ आ सकता है।
बीमारी के कारण एक दूसरे को सुख नहीं दे पाते
इस स्थिति में पति या पत्नी में से कोई गंभीर रुप से बीमार हो सकता है। माना जाता है कि रोग के कारण वैवाहिक जीवन का सुख प्रभावित होगा।
तब शादी के बाद आर्थिक परेशानी आती है
जिस व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा नीचे ओर सफलता रेखा को काटती है उन्हें विवाह पूर्व आर्थिक योजना बना लेनी चाहिए।
माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को शादी के बाद आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। मान-सम्मान में भी कमी आती है। आर्थिक समस्या के कारण परिवार में आपसी मनमुटाव बना रहता है।