फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   markets has coloured in colours of holi

रंगों से रंग गया बाजार

Thu, 21 Mar 2013 01:40 PM IST
बरसाना/ब्यूरो
बरसाना/ब्यूरो Updated Thu, 21 Mar 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
markets has coloured in colours of holi

बरसाने के बाजार पर रंगीली का रंग चढ़ गया है। सीडी की दुकान पर होरी की गूंज है। वहीं पचरंगी पाग की दुकानें भी सज गई हैं। गुलाल की दुकानों पर रश लगने लगा है। लड्डू और रंगीली के ये दो दिन बाजार को लाखों का मुनाफा देंगे।

विज्ञापन


श्री जी मंदिर की सीढिय़ों के नीचे सीडी की कई दुकानें हैं। आजकल सब पर होरी के रसिया गूंज रहे हैं। इस बार होली पर एक ही नई सीडी 'नथुली खो गई ब्रज की होली में' बाजार में आई है। इसके गायक रामधन गुर्जर है।
विज्ञापन


इसके अलावा साध्वी पूर्णिमा, गौरव कृष्ण गोस्वामी आदि के होली गीतों की सीडी की डिमांड है। दुकानदार सुनील ने बताया कि एक हफ्ते पहले से खरीददारी शुरू हो जाती है। होरी के रसिया की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई बना नंद लाल
रंगीली आते ही बरसाने के बच्चे, बूढ़े सब नंद लाल बन जाते हैं। अधिकांश के सिर पर पचरंगी पाग नजर आ रही है। 21 मार्च को नंदगांव के हुरियारे सिर पर पाग और बगलबंदी पहनकर राधा की सखियों से होली खेलने आएंगे। जयपुर से आने वाली पचरंगी पाग की कीमत 40-50 रुपये है। इसकी खूब खरीददारी हो रही है।

गुलाल से लाल होगा बरसाना
रंगीली रंग की नहीं गुलाल की है। श्री जी के मंदिर से लेकर बरसाने की गलियों में गुलाल की लाली बिखरी होगी। बाजार के आंकड़ों की मानें तो दो दिन में करीब 60 क्विंटल गुलाल उड़ेगा। गुलाल के थोक के व्यापारी गिरधारी ने बताया कि हमने 5 क्विंटल गुलाल मंगाया और अधिकांश बिक चुका है।


उन्होंने बताया कि अब लोग बढिय़ा गुलाल ही मांगते हैं। यह अलवर, हाथरस से आता है। इसकी कीमत 36 रुपये किलो है। बरसाने में तो लाल गुलाल ही चलता है। पिछली साल की तुलना में इस बार गुलाल के रेट 10 प्रतिशत बढ़ गए हैं पर हर साल बिक्री बढ़ ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed