फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   makar sankranti effect rashi zodaic

सूर्य पहुंचे मकर राशि में, किस राशि पर सूर्य रहेंगे मेहरबान

Thu, 16 Jan 2014 11:53 AM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti effect rashi zodaic

एक साल तक अलग-अलग राशियों में घूमते हुए सूर्य आज अपने पुत्र शनि महाराज की मकर राशि यानी शनि के घर पहुंचे हैं। इस राशि में सूर्य के पहुंचने से उत्तरायण का आरंभ हो गया है यानि आज से देवताओं का दिन शुरु हो गया है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति का ज्योतिषशास्त्र में बड़ा महत्व है। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बता रही हैं मकर संक्रांति का देश दुनिया और आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

आपकी जेब पर असर

makar sankranti effect rashi zodaic

महंगाई की बात करें तो सूर्य का उत्तरायण होना शुभ संकेत दे रहा है। इस गोचरवधि में महंगाई में कमी आएगी। जनहित में सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। घी, तेल, वाहन एवं घरेलू उपयोग की चीजों की कीमत बढ़ेगी।

मकर संक्रांति है राक्षसी संक्रांति

makar sankranti effect rashi zodaic

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन संक्रांति होने के कारण यह संक्रांति महोदरी नाम की संक्रांति है जबकि आर्द्रा नक्षत्र में संक्रांति होने के कारण यह राक्षसी नाम की संक्रांति भी कहलाएगी।

ऐसे में चोरी और कानूरी विरोधी कार्यों में वृद्घि होगी। हलांकि कानून व्यवस्था की स्थिति थोड़ी सुधरेगी। आतंकी घटनाओं में कमी आ सकती है।

विज्ञापन

मौसम पर संक्रांति का प्रभाव

makar sankranti effect rashi zodaic
सूर्य का गुरु के साथ छठे आठवे स्थान का संबंध होना अनुकूल फलदायक नहीं है। शीत के प्रकोप से परेशानी होगी। कहीं कहीं ओले और बर्फबारी से जनता परेशान होगी।

राशियों पर मकर संक्रांति का प्रभाव

makar sankranti effect rashi zodaic

सूर्य के मकर राशि में पहुंचने से यह महीना वृष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर एवं कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान इन्हें जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता का अनुभव होगा।

भाग्य का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कामी आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जबकि मेष, कर्क कन्या, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed