फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   mahamandaleshwar swami ramdev tyagi is better known as computer baba

कंप्यूटर, फेसबुक और हेलीकॉप्टर के शौकीन बाबा

Thu, 31 Jan 2013 08:06 AM IST
अंकुर त्रिपाठी/महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)
अंकुर त्रिपाठी/महाकुंभ नगर (इलाहाबाद) Updated Thu, 31 Jan 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
mahamandaleshwar swami ramdev tyagi is better known as computer baba

कुंभ मेले में देश भर से अजब-गजब साधु-संत जुटे हैं। इनमें तमाम संत अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति के साथ अनूठे अंदाज तथा शौक के लिए विख्यात हैं। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा भले ही कुटिया में रहते हैं मगर लैपटॉप, फेसबुक और हेलीकॉप्टर के खासे शौकीन हैं। वे कहते हैं कि उन्हें हेलीकॉप्टर से सफर और फेसबुक पर भक्तों से चैटिंग के जरिए वार्तालाप में आनंद आता है।

विज्ञापन


अंधविश्वास में भरोसा नहीं
दिगंबर अखाड़ा से जुड़े श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा का इंदौर के अहिल्या नगर में भव्य आश्रम है। कुंभ मेले में पधारे कंप्यूटर बाबा कहते हैं कि उन्हें अंधविश्वास में भरोसा नहीं है। अपने भक्तों को भभूत या कोई उल्टी-सीधी सलाह नहीं देते हैं। वे कुटिया में रहने वाले आधुनिक बाबा हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर भक्तों से संपर्क में
वह कहते हैं कि कंप्यूटर युग में हैं तो भला इससे दूर कैसे रह सकते हैं। कई वर्षों से लैपटॉप उनके साथ रहता है। और यह महज दिखावा नहीं है जैसे कई और बाबा करते हैं। वे खुद अपने लैपटॉप में जरूरी जानकारियां फीड करते रहते हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी वह अपने भक्तों से संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से सफर करना पसंद
तो क्या कंप्यूटर रखने की वजह से आपका नाम कंप्यूटर बाबा पड़ा? इस पर कंप्यूटर बाबा कहते हैं कि ये भी वजह है मगर सच्चाई यह भी है कि उनका दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। कंप्यूटर बाबा का एक और शौक है। वह हेलीकॉप्टर पर घूमना और सफर करना पसंद करते हैं।

हेलीकॉप्टर से ही बांटते हैं निमंत्रण
वह बताते हैं कि अपने यज्ञ और अनुष्ठानों के लिए हेलीकॉप्टर से ही निमंत्रण पत्र बांटने जाते हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने मालवा का महाकुंभ आयोजित किया था। तब एक माह तक हेलीकॉप्टर से ही निमंत्रण बांटते रहे। 2012 में विदिशा में भी वह 20 दिनों तक हेलीकॉप्टर से घूमकर महानुभावों को निमंत्रित करते रहे।


शाही स्नान के लिए हेलीकॉप्टर से घाट तक जाने की इच्छा  
कंप्यूटर बाबा कहते हैं कि उनकी इच्छा प्रयाग महाकुंभ में शाही स्नान के लिए हेलीकॉप्टर से घाट तक जाने की थी, पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। वे अब भी हेलीकॉप्टर से शाही स्नान की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बाबा आखिर में कहते हैं कि कंप्यूटर, फेसबुक हो या फिर हेलीकॉप्टर, ये सब तो इस हाईटेक जमाने की जरूरतें हैं। वे भी इसका इस्तेमाल कर धन या वैभव की लालसा नहीं प्रदर्शित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed