फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   mahakumbh : bundelkhand family feeds on garbage of people

आस्था की नगरी में लोगों की जूठन पर पलते हैं ये परिवार

Wed, 20 Feb 2013 11:39 AM IST
विजय जैन
विजय जैन Updated Wed, 20 Feb 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
mahakumbh : bundelkhand family feeds on garbage of people
कहने को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ। संगम के तट पर बसे आस्था के शहर में जहां अध्यात्म की अपार दौलत बरस रही है, जहां कई आश्रमों में लाखों-करोड़ों का खर्च कर महलनुमा पंडाल बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे 56 भोग खाए जा रहे हैं, वहीं एक इलाका ऐसा भी है, जहां लोग बांस के महज़ चार फीट लंबे पंडालों में जीने को मजबूर हैं। इन आश्रमों की जूठन खाने को मजबूर हैं। आश्रम के भंडारों से एकत्रित किए गए इन खानों को खुद भी खाते हैं और शेष सुखा कर अपने मवेशियों को खिलाते हैं।
विज्ञापन


roti 1त्रिवेणी तट पर लगे अमृत कुंभ क्षेत्र में जैसे ही प्रवेश करेंगे यहां बने अखाड़ों की चकाचौंध को देख हैरत में पड़ जाएंगे। एक-एक अखाड़े में करोड़ों का खर्च किया गया है। जहां भी नज़र जाती है, अध्यात्म की दौलत की चकाचौंध से आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। बाबा बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में घूमते नज़र आ जाएंगे, लेकिन इस आध्यात्मिक नगर में एक इलाक़ा ऐसा भी है, जहां का नज़ारा देख आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। यहां टेंटों में रहने वाले 56 भोग का स्वाद जरूर चख लेते हैं। 
विज्ञापन



roti 1संगम तट पर एक कोने में इनको मेला प्रशासन ने एक विशेष स्थान दिया है। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके से आए हैं। इन पर मेले की साफ़ सफाई की ज़िम्मेदारी है। सभी यहां करीब दो महीने से हैं और दो महीने से बाबाओं और आश्रमों का जूठन खाकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जूठन बच्चों का खिलौना बन गया है। बच्चे इन रोटियों से खेलते रहते हैं, जब भूख लगती है तो इन्हें खा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed