फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   mahadev bharati took sannyas from childhood

कुंभ में डेढ़ फीट के बाबा, लेकिन भक्त हैं बड़े-बड़े उद्योगपति

Mon, 04 Feb 2013 08:31 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
mahadev bharati took sannyas from childhood

कुंभ मेले में अजब-गजब बाबाओं की कमी नहीं है। इन्हीं में एक बाबा लोगों के लिए अजूबा बने हुए हैं। उनकी लंबाई महज डेढ़ फीट है लेकिन भक्त बड़े-बड़े उद्योगपति हैं। एक अखाड़े के इस बाबा को देखने के लिए दिनभर भीड़ जुट रहती है। चढ़ावे के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। भक्तों का यही अरमान रहता है कि बाबा एक बार सिर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दें।

विज्ञापन


श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा चार मढ़ी के महादेव भारती मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। आयु 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है लेकिन कद महज डेढ़ फीट है। शाम चार बजे अखाड़े का दरवाजा खुलते ही उनके आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की लाइन लग जाती है। इन भक्तों में तमाम बड़े उद्योगपति भी शामिल हैं।
विज्ञापन


महादेव भारती ने बचपन से ही संन्यास ग्रहण कर लिया था और तभी से वह जूना अखाड़ा में हैं। बोलते कम हैं और उन्हें गुस्सा जल्दी आता है। हर वक्त उनके सामने पंजीरी से भरी एक थाली रखी रहती है। भक्तों को प्रसाद स्वरूप एक चम्मच पंजीरी देते हैं और फिर सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की एक झलक पाने को भक्त बेताब रहते हैं। बाबा महादेव भारती का जीवन उनके भक्तों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं। वह अपने बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed