फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   Magi Bath: today and tomorrow, more than 60 special trains

माघी स्नान: आज और कल में 60 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Mon, 25 Feb 2013 11:05 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
Magi Bath: today and tomorrow, more than 60 special trains
माघी पूर्णिमा के लिए रेलवे ने तैयारी पर कर ली है। महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व पर इलाहाबाद में यात्रियों को लाने और वापस ले जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने पांच दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। दूसरी ओर संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से जंक्शन ठसाठस रहा। जंक्शन पहुंचने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से फुल रहीं।
विज्ञापन


रेलवे ने वसंत पंचमी की भांति ही माघी पूर्णिमा पर भी तैयारी रखने का निर्णय लिया है। अफसरों ने तय किया है कि अगले दो दिनों तक विभिन्न स्थानों के लिए 60 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दिल्ली, कानपुर, मुगलसराय, झांसी, सतना, जबलपुर, मुंबई रूट के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


इसी तरह नैनी जंक्शन से झांसी, मानिकपुर एवं कानपुर के लिए वाया चित्रकूट होकर ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी रेलवे स्टेशनों से वाराणसी, छपरा, गोरखपुर रूट एवं उत्तर रेलवे प्रशासन प्रयाग एवं प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से लखनऊ, फैजाबाद, सुल्तानपुर रूट के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ संदीप माथुर ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर माघी पूर्णिमा के मौके पर संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला विभिन्न ट्रेनों से पूरे दिन जंक्शन पर पहुंचता रहा। रविवार को यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से बाहर तो निकाल दिया गया लेकिन वहां से किसी भी यात्री को प्रवेश जंक्शन परिसर में नहीं होने दिया।


जंक्शन के यात्री बाड़े भी रविवार को यात्रियों से ठसाठस रहे। जंक्शन सिटी साइड से प्रवेश करने वाले को यात्री बाड़ों से ही अंदर आने दिया गया, जबकि गेट नंबर पांच से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed