फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   love astrology zodiac love sex and relation

आज आपकी राशि में है प्यार का संयोग या फिर होगी नोंक-झोक

Wed, 10 Sep 2014 10:39 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
love astrology zodiac love sex and relation

मेष राशि

विज्ञापन

दिन का आरंभ आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। व्यय भरा दिन साबित हो सकता है इससे आप काफी परेशान से दिखाई देगें। परेशानी की हालत में आपका मन प्रेमी से मिलने अथवा किसी तरह की कोई बात करने का नहीं होगा। आपके इस बर्ताव से प्रेमी नाराज नहीं होगा बल्कि भावनात्मक रुप से आपका साथ देगा।

वृष राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल कहा जा सकता है और आज का दिन आपके लिए काफी लाभ वाला भी सिद्ध हो सकता है। यदि आप प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग निजी कंपनियों में काम करते हैं तब आज आपका प्रेमी आपकी नौकरी की बात अपने कार्यक्षेत्र पर चला सकता है ताकि आप दोनों अधिक समय एक-दूसरे के साथ बिता सकें।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आपके हाथों आज कुछ ऎसा कार्य हो सकता है जिससे आपका प्रेमी आपकी पहले से अधिक इज्जत करेगा और प्रेम अधिक गहरा होगा। आप दिल से उच्च विचार वाले व्यक्ति हैं और सदा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। आज प्रेमी के परिवार वालों अथवा किसी मित्र की सहायता का बीड़ा अपने कंधों पर उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार के लिए आज का दिन अनुकूल

love astrology zodiac love sex and relation

कर्क राशि
आप अत्यंत संवेदनशील व्यक्तित्व के जातक हैं, लेकिन भावनाओं अथवा संवेदनाओं को अपने मन में तक ही सीमित रखें। यदि संवेदनाएँ दिल के साथ दिमाग पर हावी होने लगे तब सिवाय मानसिक परेशानी के कुछ हाथ नहीं आएगा। कोई संबंध हों, चाहे प्रेम संबंध ही क्यूँ ना हो, सभी में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप मानसिक आघात के शिकार हो जाएं। प्रेम संबंधों को लेकर किया गया कोई भी निर्णय दिल से ना लेकर दिमाग से लें।

सिंह राशि
आज का दिन आपका काफी भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है। आपके प्रेमी का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ सकता है जिसके कारण आपको चिकित्सक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। प्रेमी के खराब स्वास्थ्य से आपका मन भी विचलित सा रहेगा। प्रेमी को संभालने के साथ आप खानपान में कोताही ना बरतें अन्यथा बाद में आप शारीरिक थकान के साथ कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज आप प्रेमी से पहले से अधिक नजदीकियाँ बढ़ाने का प्रयास करेगें लेकिन यह प्रयास आप मर्यादा में रहकर ही करेगें तो बेहतर होगा अन्यथा आपकी किसी भी बुरी हरकत से नजदीकियाँ बढ़ने की बजाय कम हो सकती है। बातचीत करें लेकिन सीमित रहकर ही करें अर्थात कम बोलें और समझे अधिक।

तुला राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें

love astrology zodiac love sex and relation

तुला राशि
प्रेम संबंध पर आपके आँच आने की अथवा आपके संबंधों पर कोई अन्य व्यक्ति अंगुली उठा सकता है। इससे आप और आपका प्रेमी घबराए से हो सकते हैं। परन्तु घबराने अथवा डरने की बजाय आपको सही बात का पता लगाना चाहिए कि कौन व्यक्ति आप दोनों को परस्पर बदनाम करना चाह रहा है। जब तक आप सामने जाकर बात नहीं करेगें तब तक लोग अफवाहें ही उड़ाते रहेगें।

वृश्चिक राशि
जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। इसका कारण स्वयं आपका प्रेमी भी हो सकता है। बिना बात वह किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। इससे आपका ह्रदय काफी अधिक आहत होगा और आप भी क्रोध में आकर उसे खरी खोटी सुना सकते हैं। अगर आप इसे बचाना चाहते हैं तब खामोश रहना चाहिए।

धनु राशि
प्रेमी की हरकतें कुछ अटपटी अथवा रहस्यमयी सी लग सकती है। आपको समझ नहीं आएगा कि इस पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की जाए अथवा ऎसी परिस्थिति से किस प्रकार से निपटा जाए। आप प्रेमी का मूड देखकर ही उससे बात करें जब आपको लगे कि मूड कुछ अच्छा है तभी बातों बातों में कारण जानने की कोशिश करें।

इनके लिए आज की शाम रोमांटिक रहने वाली है

love astrology zodiac love sex and relation

मकर राशि
शहर के आसपास आप प्रेमी के साथ "लौंग ड्राईव" पर जा सकते हैं। इससे आपका प्रेमी आपसे काफी प्रभावित रहेगा और पहले से अधिक आपका प्रशंसक बनेगा। आप दोनों संध्या समय में एक्-दूसरे के साथ काफी समय तक बने रहेगें लेकिन फास्ट फूड खाने से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपको फूड पॉयजनिंग हो सकती है जिससे अंत में सारा मजा किरकिरा हो सकता है।

कुंभ राशि
कुछ बात ना करके आज आप चुप रहना ज्यादा पसंद करेंगे। वैसे ही आप कम बोलते हैं उस पर आपकी आज की यह चुप्पी प्रेमी को अत्यधिक खल सकती है। आपका प्रेमी समझदार है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप बिलकुल बत ही ना करें। जिस तरह से आपको अपने प्रेमी से उम्मीदें होती हैं ठीक वैसे ही प्रेमी की आपसे अपेक्षाओं को भी आप समझने का प्रयास करें।

मीन राशि
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तब आज ना करें और उचित समय की प्रतीक्षा करें। जिन लोगों का प्रेम पहले से चला हुआ है वह आज थोड़े से स्वार्थीपन का परिचय प्रेमी के सामने दे सकते हैं। आपके इस रुप को देखकर प्रेमी हैरान व परेशान दोनों ही रह सकता है। प्रेम संबंधों का आधार संबंधों में खुलापन होना चाहिए।
पढ़ें,आपकी कुण्डली में भी है इनमें से कोई योग है तो बनेंगे करोड़पति

पढ़ें,वैज्ञानिकों ने चेताया, ईश्वरीय कण से प्रलय आ सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed