लव एस्ट्रोलॉजीः प्यार में आज इन्हें उठाना पड़ेगा जोखिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
अपने प्रेम संबंधों और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी को आपस में मिलाएँ ना अन्यथा उलझन में पड़ जाएंगे। इसलिए दोनों जगह संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है। ऎसी राह से दूर ही रहें जिससे आपको परेशानी झेलनी पड़े। दोनों के मध्य यदि कोई गलतफहमी उत्पन्न होती है तब यह अनिवार्य है कि बजाय किसी मध्यस्थ व्यक्ति के आप परस्पर बातचीत से उसे दूर करें।
वृष राशि
संबंधों में मिठास तथा नजदीकियों वाला दिन साबित होने के आसार नजर आते हैं। लेकिन यह मिठास आप प्रेमी के समक्ष बैठकर शायद ही बढ़ा पाएँ क्योंकि घर में किसी मेहमाना के आने से आप उनमें व्यस्त रह सकते हैं फिर भी फॉन के माध्यम से प्रेमी से जुड़े रहेगें। इससे आपका प्रेमी भी आपसे नाराज नहीं होगा।
मिथुन राशि
आप एक खुशमिजाज तथा रोमांसप्रिय व्यक्ति हैं और इसी बात की अपेक्षा आप अपने प्रेमी से भी रखते हैं लेकिन जब तक आप उसे मन की बात बताएंगे नहीं तब तक वह शायद ही आपको समझे। इसलिए यदि आप अपने संबंध वाकई में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो एक बार फिर पुन: विचार कर लें कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं।
कर्क सिंह और कन्या में आज किसे अधिक प्यारा मिलेगा
निकट भविष्य में प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की प्लानिंग को आज अंजाम देने में व्यस्त रह सकते हैं। जाने का यह कार्यक्रम दोनों के मध्य सामजंस्य तथा मिठास लाने के लिए आप बना रहे होगें। पिछले दिनों जो भी घटित हुआ होगा वह सब दूर करने का यही एक जरिया भी है।
सिंह राशि
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए आपके पक्ष में कहना मुश्किल है। आप सभी के सामने खुलकर नहीं आते हैं, यहाँ तक कि प्रेम संबंध आप बनाए रखना तो चाहते हैं पर अपनी भावनाओं को उजागर होने से रोके रखना चाहते हैं। इससे आप दोनों के मध्य बातचीत भी कम रहती है, जिससे आपका प्रेमी भी उदास रह सकता है। प्रेम करते हैं तो उसे जाहिर भी करना आपके लिए जरुरी है।
कन्या राशि
आप दोनों के मध्य अभी तक जो भी मतभेद थे वह आज दूर हो जाएंगे और इसके साथ ही आपके संबंध पहले से अधिक प्रगाढ़ होते नजर आएंगे। यह सब आपसी बातचीत का नतीजा होगा जिस वजह से वर्तमान स्थिति में सुधार हुआ। आप खुलकर सामने आएंगे और आप क्या चाहते हैं इस विषय पर बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं।
उतावलेपन पर काबू रखना है इन्हें
तुला राशि
प्रेमी के साथ से आप बहुत ही सुकून का अनुभव करेंगे और आप महसूस करेंगे कि आप जैसा चाह रहे हैं वैसा धीरे-धीरे होना संभव होगा। आप एक संतुलित व्यक्ति हैं लेकिन फिर भी साथी से सामान्य से अधिक की चाह रखते हैं। यही आपकी सबसे बड़ी कमी सिद्ध हो सकती है। आप उतने की ही चाह रखें जिससे संबंधों में दूरियाँ ना आएँ।
वृश्चिक राशि
प्रेमी की जो बात आपको नापसंद है उस पर आप एकदम से पलटकर जवाब देने की बजाय बुद्धिमत्ता तथा संयम का परिचय दें। अपना आपा खोने की बजाय प्रेमी की बात भी सुनें और गौर फरमाए, बिना समझें प्रतिक्रिया व्यक्त करने से संबंधों में तनाव ही बढ़ेगा। यदि आप संबंधों को लंबे समय तक बनाए रखना नहीं चाहते हैं तब अच्छा यही होगा कि जितना जल्दी हो इसे खतम करें।
धनु राशि
अपनी जुबान को नियंत्रित नहीं किया तब आपके लिए निकट भविष्य में नई समस्या पैदा हो सकती है। प्रेमी की भावनाओं को तो आप समझने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आप अभी भी उतावलेपन से उबर नहीं पा रहे हैं। आप यदि प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहे हैं तब अभी समय अनुकूल नहीं कहा जा सकेगा। बेहतर है आप "सेफ साईड" लेकर चलें।
अंतिम तीन राशि में आज कौन है ज्यादा खुशनसीब
मकर राशि
यदि पिछले दिनों आपसे कोई भूल हुई है तब आज आपको उस भूल का पछतावा महसूस हो सकता है। इस कारण आप प्रेमी से भी कटे - कटे से रह सकते हैं और आपके इस रवैए से अनजान आपका प्रेमी भी दुखी हो सकता है। आपको यही सलाह है कि आपसी बातचीत से किसी भी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अपनी परेशानी में प्रेमी को भागीदार बनाना आपके लिए अच्छा साबित होगा।
कुंभ राशि
जिस तरह से घड़े में बिना झांके पानी की स्थिति का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है ठीक वैसे ही आपकी मनो:स्थिति का अंदाज लगाना एक कठिन कार्य जैसा है। प्रेम करना तो आप बहुत चाह रहे हैं लेकिन आप यह अपेक्षा करते हैं कि प्रेमी बिना आपके कुछ कहे सभी बातों को एकदम से समझ लें। आप व्यवहारिक बनिए और समझिए कि जब तक आप खुद को जाहिर ही नहीं होने देगें तब सामने वाले व्यक्ति को कठिनाई का ही अनुभव होगा।
मीन राशि
प्रेमी की ओर से आप खुशहाली ही महसूस करेगें। आपको आज व्यक्तिगत रुप से किसी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है अथवा आर्थिक दृष्टि से भी आपको कुछ मदद की जरुरत पड़ सकती है। दोनों ही सूरतों में आपका प्रेमी आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपकी समस्याओं को अपनी समझते हुए सभी उलझनों को सुलझाने का प्रयास करेगा।