फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   love astrology sex relationship 2 december

सितारों की चाल बताती है, कैसा रहेगा प्रेमियों के लिए आज का दिन

Tue, 02 Dec 2014 12:04 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
love astrology sex relationship 2 december

मेष राशि

विज्ञापन

प्रेम संबंधों को लेकर आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। लेकिन अपने प्रेम और रिश्ते को लेकर अधिक उत्साहित होने की कोशिश न करें। व्यवहारिकता का ध्यान रखें।

वृष राशि
संबंध कोई भी हो उनमें संतुलन बहुत ही जरुरी है। आपको प्रेम संबंधों में संतुलन बनाकर रखना ही होगा अन्यथा परेशानी सबसे ज्यादा आपको ही होगी। अपने प्रेम का आंकलन करें और देखें कि अब तक आपसे कहां गलती हुई है ताकि रिश्तों को दूरियां नहीं आए।
विज्ञापन


मिथुन राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आज आप काफी गंभीर दिखाई दे सकते हैं। प्रेमी को लेकर भी संजीदा दिखाई दे सकते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आप कुछ मुद्दों को लेकर अत्यधिक प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहें है और इन मुद्दों को लेकर क्रोधित भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपका मन कुछ बुझा सा रह सकता है

love astrology sex relationship 2 december

कर्क राशि
आप भावुक व्यक्ति तो हैं ही इसलिए आज आप भावनाओं में बहकर कुछ उल्टा सीधा काम कर सकते हैं। आप कुछ भी सोच विचार करें लेकिन ठंडे दिमाग से करने में ही आपकी भलाई होगी। आपका मन कुछ बुझा सा रह सकता है और प्रेमी को लेकर भी कुछ जोश आपके भीतर नजर नहीं आएगा।

सिंह राशि
आप जब प्रेमी के साथ जुडे होते हैं तब काफ़ी राहत महसूस करते हैं। आज कार्यक्षेत्र पर काम के बोझ से परेशान, मूड फ़्रेश करने के लिए, आप प्रेमी से चैट भी करते रहिए इससे आपको काम की बोरियत भी महसूस नहीं होगी और समय बीतने का पता भी नहीं चलेगा।

कन्या राशि
जब आप मूड में होते हैं तब आपको हर स्थिति में रहना अच्छा लगता है और जब मूड ना हो तब प्रेमी तक से बात ना करने का बहाना बना देते हैं। आज भी किसी बात को लेकर आपका मन व्यथित हो सकता है। आप किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और चाहकर भी आपका प्रेमी आपसे बात नहीं कर पाएगा।

दोपहर बाद का समय अधिक अनुकूल

love astrology sex relationship 2 december

तुला राशि
अपने प्रेमी को नीचा दिखाने का प्रयास भूलकर भी ना करे। आपको उसकी कोई बात पसंद नहीं आती है तब इसका अर्थ यह नहीं कि आप बातचीत बंद करके मित्रों के सामने नीचा दिखाएं। यह अच्छे प्रेम संबंधों का आधार नहीं है। एक बार आपके प्रेम में गांठ पड गई तब आप चाहकर भी उसे ठीक नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि
आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई छोड़कर प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन जहां भी जाएं अपनी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें और अनजान जगहों पर जाने से बचें। आप दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि
आज का दिन आपके प्रेमी जीवन के पक्ष में दिखाई देता है विशेषकर दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल अधिक रहेगा। आप दोनों के मध्य अगर कुछ गंभीर बाते मुद्दा बन गई हैं तब आज उनका निपटारा बहुत अच्छी तरह से आप दोनों आपसी सहमति से कर सकते हैं।

प्यार में तनाव बढ़ेगा

love astrology sex relationship 2 december

मकर राशि
आप महसूस करेगें कि आपकी अंदरुनी ऊर्जा में बढोतरी होने के साथ कुछ बदलाव भी हो रहे हैं। यह आपके प्रेमी के साथ का असर होगा कि उसने आपके भीतर कु्छ पाजिटिव ऊर्जा डालने का प्रयास किया और आप उसका धन्यवाद करने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आपके भीतर आज आक्रामकता देखी जा सकती है लेकिन इसके जिम्मेदार भी आप खुद होगें पर आप कभी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होगें। मन को शांत रखने का प्रयास करें और सारी बातों को अपने प्रेमी के ऊपर मढ़ने का प्रयास करना आपकी बड़ी गलती है।

मीन राशि
प्रेमी के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको आज कुछ संघर्ष करना पड सकता है क्योंकि आप कुछ मुद्दों पर बिना बात बहस कर सकते हैं और आपका प्रेमी किसी भी तरह की बहस में पड़ना नहीं चाह्ता है। आप इस स्थिति को बदलने का प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed