{"_id":"83cfe404d22810ae61107eac04c5ee3f","slug":"love-astrology-3-march-2015-hindi-rj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज इस राशि वालों का प्रेमी नाराज हो सकता है, संभल कर रहें","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
आज इस राशि वालों का प्रेमी नाराज हो सकता है, संभल कर रहें
Updated Tue, 03 Mar 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
मेष राशि
विज्ञापन
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फ़लों वाला कहा जा सकता है। यदि दिन को मनोनुकूल बनाने की ईच्छा रखते हैं तब आपको प्रेमी के मन की बात को जांचने का प्रयास करना चाहिए। आप उसके मूड को देखकर ही कोई प्लान करें और जरा सा मूड खराब दिखे तब आपको किसी तरह का दबाव प्रेमी पर नहीं डालना चाहिए।
वृष राशि
आपका व्यक्तित्व रौबीला है और आप प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाना भी बखूबी जानते हैं लेकिन अपने प्रेमी पर आप अपना पूर्ण अधिकार समझते हैं। यहीं पर आप प्रेमी के साथ ज्यादती कर जाते हैं। इस ज्यादती के चक्कर में समय बीतने पर आपको महसूस होता है कि आपने नाइंसाफ़ी कर डाली है। बेहतर है कि आप पहले से ही संभलकर रहें।
विज्ञापन
मिथुन राशि
आप मन से बहुत ही साफ़ दिल के व बुद्धिमान व्यक्ति हैं लेकिन आपकी एक कमी यही है कि आप अपनी बात को सर्वोपरि रखना चाह्ते हैं। आप अपने दिए वचन पर भी अडिग रहते हैं लेकिन अपनी बात को हठपूर्ण मनवाने की प्रवृति से आपका प्रेमी उदास रह सकता है। आप अपनी इस कमी को दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
रिलेशनशिप को समझने का प्रयास करें
कर्क राशि
आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसके भीतर झांक पाना बेहद कठिन है। आपके मन की बात को जानना अत्यधिक कठिनाई का काम है और आप जब तक प्रेमी से खुलकर बातों को नहीं बांटगें तब तक वह कैसे आपको समझ सकता है। यदि वह आपको समझ नहीं पाता है तब आपको इस बात से भी कष्ट होगा, अच्छा है आप परस्पर समझने का प्रयास करें।
सिंह राशि
आपकी कमी यह है कि आप जिसे चाह रहे हैं तब उसे समझ नहीं पा रहे हैं कि आगे बढा जाए या नहीं। आप सेक्स लाईफ़ तो इस प्रेमी के साथ एंजोय करना चाह रहे हैं लेकिन आपको यह स्पष्ट नहीं है कि आपके प्रेमी जीवन की उम्र कितनी लंबी है! आप पहले रिलेशनशिप को समझने का प्रयास करें फ़िर कोई ठोस कदम उठाएं।
कन्या राशि
आप छोटी से छोटी बात को भी अत्यंत गंभीरता से लेते हैं इसी कारण आप अपने प्रेमी की किसी बात को कभी नजर अंदाज नहीं करते हैं और उस पर विस्तार से अमल करते हैं लेकिन आपकी इस आदत से कभी-कभार प्रेमी को चिढ भी होती है कि क्यूं आप एक छोटी सी बात पर इतना समय बर्बाद कर रहे हैं और आज इसी बात को लेकर गहमा गहमी हो सकती है।

प्रेमी को पाने की अधीरता आज आपके भीतर देखी जा सकती है
तुला राशि
आपका प्रेमी आपको एक आदर्श प्रेमी के रुप में देखना चाहेगा, भले ही खुद उनमें कुछ कमियां क्यूं ना छिपी हों लेकिन आपसे आज वह वादा ले सकता है कि आप एक आदर्श प्रेमी के रुप में उसके साथ जुडे। उसकी हर समस्या को अपना माने। आपको अपने हवाई किलों से निकलकर धरातल पर आ जाना चाहिए।
वृश्चिक राशि
आप प्रेमी को एक गंभीर विचारक के रुप में देखना पसंद करेगें। आप सेक्स लाईफ़ का मजा लेना तो चाहेगें लेकिन संबंध स्थापित करने से पूर्व एक लंबी बातचीत भी आपके लिए जरुरी होती है तो आप वह भी करेगें लेकिन आपको वातावरण का ध्यान भी तो रखना चाहिए। शयनकक्ष एक गंभीर विषय पर चिन्तन करने का स्थान नहीं है।
धनु राशि
प्रेमी को पाने की अधीरता आज आपके भीतर देखी जा सकती है। प्रेमी को यदि पा ना सकें तब आप मानसिक तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। यदि प्रेमी आपको नहीं मिल पाता है तब आप उसकी मजबूरी को समझने का प्रयास करें ना कि उस पर आरोपों की झडी ही लगा दें।

नाराज प्रेमी आपसे अभी भी बात नहीं करना चाहेगा
मकर राशि
प्रेमी के साथ आप ज्यादा बातचीत नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज आप दोनों ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। संध्या अथवा रात्रि समय में आप कुछ समय आनलाईन बिता सकेगें जहां पर आप अपनी थकान को भी दूर होता महसूस करेगें।
कुंभ राशि
आप प्रेमी को जानने का प्रयास करेगें कि वह निष्कपट व निश्छल प्रवृति का है या नहीं। आपको धूर्त व मक्कार व्यक्ति बिलकुल पसंद नहीं होते हैं। इसलिए प्रेमी की परीक्षा लेने की सोच सकते हैं और यदि प्रेमी को इस परीक्षा की भनक पड गई तब आपकी खैर नहीं, वह आपसे नाराज होकर दूड़ जा सकता है। आप चुपचाप यह काम करें।
मीन राशि
आपका मन आज प्रेमी से मिलने को व्याकुल हो सकता है लेकिन नाराज प्रेमी आपसे अभी भी बात नहीं करना चाहेगा । यदि आप वाकई में प्रेमी से बहुत प्यार करते हैं तब आपको उसे हर हल में मना लेना चाहिए। प्रेम संबंधों में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता है इसलिए आप पहल करते हुए प्रेमी से बात करें।