फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   living on scaffolding from 12 years

12 साल से मचान पर गुजार रहे जिंदगी

Thu, 31 Jan 2013 11:12 AM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Jan 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
living on scaffolding from 12 years
संगम की रेती में चल रहे महाकुंभ में आए रामकृष्ण दास महात्यागी बाबा पिछले 12 वर्षों से मचान पर बैठ अटल साधना के साथ बैठे हैं। प्रयाग महाकुंभ 2011 में शंकराचार्य, अखाड़ों के प्रतिनिधियों, संत-महात्मा सभी की अनुमति से मचान पर साधना में बैठे महात्यागी बाबा इस प्रक्रिया को आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक साधन मानते हैं। साधना की इस प्रक्रिया को वह क्रोध पर काबू करने का आसान तरीका मानते हैं।
विज्ञापन


मचान पर बैठकर महात्यागी बाबा हनुमान जी की भक्ति के साथ दीन-दुखियों की सेवा में लगे हैं। महाकुंभ 2012 में महात्यागी बाबा गंगा को प्रदूषण से बचाने और भूखों को भोजन कराने का संकल्प लेकर साधना में जुटे हैं। मचान पर साधना के आरंभ 2001 कुंभ के बावत महात्यागी बाबा कहते हैं कि उस दौरान भी बड़ी संख्या में संत-महात्मा गंगा को बचाने के लिए आंदोलन में जुटे थे, इस दौरान उन्होंने प्रयाग के कोतवाल हनुमान जी की प्रेरणा से गंगा को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसी के साथ भूमि का त्याग कर मचान पर ही साधना करने का निर्णय लिया। तब से लगातार वह मचान पर बैठकर साधना कर रहे हैं। संगम से लौटने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने आश्रम श्री राम हनुमान वाटिका मंदिर में मचान पर साधना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्यागी बाबा ने बताया कि मचान पर बैठ संकल्प करने से पहले भी वह अपने गुरु की प्रेरणा से गुरु पूर्णिमा से शारदीय नवरात्र तक मचान पर बैठकर पूजन करते रहे हैं। अपने आश्रम में आने वालों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाते हैं। मचान पर ही पूजन-हवन के साथ वहीं बैठकर वह भक्तों से संवाद करते हैं। वह भोर में गंगा स्नान के बाद दिन भर हवन पूजन और भूखों को भोजन, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed