फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   lal kitab totke for moon in first house

नहीं रहेगा धन का अभाव, श्मशान में जाकर करें यह काम

Thu, 21 Aug 2014 08:45 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
lal kitab totke for moon in first house

अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान रहते हैं और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय भी आजमा चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं मिला है तो इसका एक कारण आपकी कुण्डली में चन्द्रमा का कमजोर होना भी एक कारण हो सकता है। इस स्थिति में चन्द्रमा को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र में चन्द्रमा को ग्रहों की रानी कहा गया है। चन्द्रमा एक शुभ ग्रह है और यह जल एवं माता का कारक होता है। चन्द्रमा आपके मन को भी प्रभावित करता है। चन्द्रमा को मजबूत बनाने के लिए लाल किताब में कुछ आसान से टोटके बताए गए हैं जिसे आप आसानी से आजमा सकते हैं।

विज्ञापन

चावल या चांदी का टुकड़ा रखें साथ

lal kitab totke for moon in first house

जिस व्यक्ति की जन्मपत्री में चन्द्रमा आठवें घर में बैठा हो उसे जल क्षेत्र से भय रहता है। इन्हें नदी, तालाब, सरोवर एवं समुद्र के आस-पास किसी भी तरह की असावधानी से बचना चाहिए।

लाल किताब के अनुसार ऐसे व्यक्तियों को माता के हाथों से चावल या चांदी का एक टुकड़ा लेकर संभालकर रखना चाहिए। इससे धन की परेशानी नहीं रहती है। मानसिक शांति एवं स्थिरता के लिए सोने की अंगूठी में मोती धारण करना चाहिए।

धन और उन्नति के लिए श्मशान में करें यह काम

lal kitab totke for moon in first house

श्मशान का नाम सुनते ही मन में एक भय उभरने लगता है। लेकिन लाल किताब में एक ऐसा उपाय है जो श्मशान भूमि में जाकर करना होता है। हलांकि यह उपाय ऐसा है जिसके लिए आपको किसी तंत्र मंत्र की जरूरत नहीं है। बस करना यह है कि आप एक छोटा सा मिट्टी का बर्तन लेकर श्मशान जाइये।

इस बर्तन में श्मशान में स्थित जल के स्रोत जैसे नल, हैंडपंप आदि से पानी भरकर अपने घर ले आएं। इसमें चांदी का एक चौरस टुकड़ा रखकर घर के पूर्व दिशा में इस प्रकार स्थापित कर दें ताकि कोई इसके साथ छेड़-छाड़ नहीं करे।

इस उपाय से आर्थिक मामलों में आने वाली बाधाएं एवं कार्य में बार-बार आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने पर यह उपाय बहुत ही लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed