फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   kundli milan before marriage do this thing_rj

शादी से पहले नहीं करें यह काम, शादी के बाद होगी परेशानी

Sat, 02 Aug 2014 02:18 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
kundli milan before marriage do this thing_rj

विवाह हर व्यक्ति का खूबसूरत सपना होता है। सभी की चाहत होती है कि विवाह के बाद उनके जीवन में प्रेम और आनंद बना रहे।

विज्ञापन


लेकिन बदलते सामाजिक परिस्थितियों में वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद और एक दूसरे को धोखा देने की बातें भी खूब होने लगी है। ऐसे में एक जरूरी चीज है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

विवाह से पहले इन बातों पर कर लें विचार

kundli milan before marriage do this thing_rj

विवाह की बात जब तय होने लगे तो यह बात तय कर लें कि जिनके बीच नया रिश्ता जुड़ने जा रहा है क्या वह एक दूसरे के लिए सहयोगी और भाग्यशाली हैं। इसके लिए ज्योतिषशास्त्र में कुण्डली मिलान की व्यवस्था की गई है।

कुण्डली मिलान करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि होने वाले वर वधू की कुण्डली में तलाक, वियोग, जेल यात्रा, धन अभाव का योग कैसा है। यह भी देखना जरूरी है कि वर वधू की संतान और स्वास्थ्य की स्थिति कैसी है। इन सबके बाद कुण्डली में मंगलिक योग का विचार भी जरूर कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह से पहले ऐसी गलती न करें

kundli milan before marriage do this thing_rj

इन दिनों बहुत से लोग एक ऐसी गलती करते हैं जो विवाह के बाद परेशानियों का बड़ा कारण होता है। यह गलती है ग्रह नक्षत्रों के साथ खेल। यानी जब कोई रिश्ता पसंद आ जाता है और कुण्डली में अनुकूल स्थिति नहीं बन रही होती है तब गलत कुण्डली बनवाकर आपस में कुण्डली मिलवा दी जाती है। इससे शादी तो हो जाती है लेकिन शादी के बाद वर-वधू दोनों के जीवन में सुख और आनंद का अभाव बना रहता है।

दूसरी एक और गलती है जो आमतौर पर काफी देखने में आ रहा है। कुण्डली में ग्रह दोष होने पर ज्योतिषी के बताए कुछ उपाय करके ग्रह दोष से मुक्त मान लिया जाता है। लेकिन सच यह है कि मूल ज्योतिषशास्त्र में उपाय का कहीं कोई जिक्र नहीं है। ज्योतिषशास्त्र होने वाली घटनाओं को जानने मात्र के लिए बना था। ईश्वर के नियम में दखल देने के लिए नहीं। यह अलग बात है कि प्रार्थना और ध्यान से कुछ सुधार जरूर संभव है।

पढ़ें,क्या कुण्डली मिल जाने से ही पति-पत्नी का प्रेम बना रहता है?


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed