{"_id":"e3d5eaa6-767d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"kumbh-mela-in-suriname","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरिनाम में ‘श्रीराम नदी’ के किनारे लगता है कुंभ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
सुरिनाम में ‘श्रीराम नदी’ के किनारे लगता है कुंभ
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अमेरिका के देश सुरिनाम में भी कुंभ लगता है। यह मेला सुरिनाम नदी के किनारे लगता है जिसे वहां रहे यूपी और बिहार के लोगों ने ‘श्रीराम नदी’ का नाम दे दिया है। वहां हर वर्ष जनवरी में लगने वाले 15 दिन के कुंभ मेले में स्नान, पूजन, हवन के साथ कथा, प्रवचन आदि कार्यक्रम होते हैं। इसमें तकरीबन तीन से पांच हजार लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
ब्रह्म विद्यापीठ वेस्टंडीज महर्षि विश्वविद्यालय के उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव ने बुधवार को बताया कि सुरिनाम में यूपी और बिहार के लोग 165 वर्ष पहले जाकर बसे, लेकिन उन्होंने भारतीय पंरपरा को नहीं छोड़ा है। वहां कुंभ का आयोजन पिछले तीन वर्ष से किया जा रहा है। हर वर्ष 14 से 30 जनवरी तक लगने वाले कुंभ में सरकार की ओर से भी मदद की जाती है।
विज्ञापन
वहां भी है गंगा
उन्होंने बताया कि इस कुंभ में भारत के साथ ट्रिनीडाड, गयाना और अमेरिका से भी लोग शामिल होते हैं। बताया कि 1995 में वहां भी गंगा नदी शुरू की गई। इसके लिए यहां से प्रयागराज सहित देश की 200 नदियों का जल लेकर ट्रीनिटी नदी में मिलाकर अभिषेक किया गया। बताया कि वेस्टंडीज में भी 2015 से कुंभ मेला लगेगा। इसकी शुरूआत शिवरात्रि से होगी।
विज्ञापन