{"_id":"4b24feaa-758d-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"kumbh-mela-administration-preparing-for-next-shahi-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही स्नान में दो दिन शेष, सामने हैं ढेरों चुनौतियां ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
शाही स्नान में दो दिन शेष, सामने हैं ढेरों चुनौतियां
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ पर्व का तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान पर्व बसंत पंचमी को लेकर मेला प्रशासन ने अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़ से मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए मेला प्रशासन ने रेलवे के अफसरों से भी संपर्क साधा है। फिलहाल शाही स्नान पर्व में अब 48 घंटे शेष है। ऐसे में मेला प्रशासन ने अब तक की गई सभी तैयारियों की समीक्षा करनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान करने आए लाखों श्रृद्धालुओं की भीड़ मेला क्षेत्र में अब भी मौजूद है। ये ऐसे श्रृद्धालु हैं, जो 15 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भी संगम स्नान करना चाह रहे हैं। उधर, बसंत पंचमी पर डुबकी लगाने वालों की भीड़ मेला क्षेत्र में इकट्ठा होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मेला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यहां आने वाले श्रृद्धालुओं को शौचालय उपलब्ध कराने की है। मौनी अमावस्या पर शौचालय न मिलने की वजह से हजारों श्रृद्धालुओं ने भूलभुलैया का उपयोग शौच के लिए कर दिया। मेला क्षेत्र में गंदगी का भी काफी अंबार लग गया है। भीड़ की वजह से पानी का छिड़काव न होने से हर तरफ धूल का गुबार ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मेला प्रशासन ने अब ट्रेनों के संबंध में जानकारी भी देनी शुरू कर दी है। इसके लिए समय-समय पर यात्रियों को बताया जा रहा है कि उनके गंतव्य की ट्रेनें उन्हें किस रेलवे स्टेशन से मिलेंगी। हालांकि मेला प्रशासन को यह व्यवस्था बसंत पंचमी तक इसी तरह से ही करनी होगी। मेला क्षेत्र में भीड़ किसी भी एक स्थान पर एकत्रित न हो इस पर भी प्रशासन और पुलिस के अफसर चर्चा कर रहे हैं।