{"_id":"af74ce6b98da4205e15ecd21e2ca3c90","slug":"krishna-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अक्षर के इस मंत्र से बन जाते हैं सब बिगड़े काम","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
नौ अक्षर के इस मंत्र से बन जाते हैं सब बिगड़े काम
टीम डिजिटल
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
हम किसी चमत्कार की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन अगर आप साफ और शुद्घ मन से नियमित 15 मिनट श्री कृष्ण कवच मंत्र का जप करें तो आप जीवन में चल रही परेशानियों का निकालने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
शास्त्रों में कृष्ण मंत्र को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। यह मंत्र बीज मंत्र की तरह काम करता है भगवान शिव ने इस मंत्र के विषय में कहा है कि-
'अतिगुह्यतरं तत्वं सर्वमंत्रौघविग्रहम। पुण्यात् पुण्यतरं चैव परं स्रेहाद् वदामि ते।।
विज्ञापन
यह अति गूढ़ मंत्र है। इस मंत्र से सभी प्रकार का भय और संकट दूर हो जाता है। जीवन में आने वाली बाधाएं दूर करने में भी यह मंत्र कारगर होता है।
यह दिव्य मंत्र है
ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णायाकुण्ठमेधसे। सर्वव्याधिविनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
प्रतिदिन प्रातः काल नींद से जगते ही बिना किसी से कुछ बोले तीन बार जप करने से सभी प्रकार के अनिष्ट का अंत हो जाता है। अगर जीवन में विशेष परेशानी आ रही है तो संकल्प लेकर 51000 बार जप करें और जप पूरा होने के बाद 5100 बार मंत्र का जप करते हुए हवन करें।
विज्ञापन