{"_id":"fec6ba68-611d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"know-your-torn-rupee-value-in-rbi-camp-in-maha-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभः आरबीआई से पूछें फटे नोट की कीमत ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
महाकुंभः आरबीआई से पूछें फटे नोट की कीमत
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पास यदि कटे-फटे नोट हैं तो इसका मूल्य जानने के लिए किसी साहूकार या बट्टा वाले के पास जाने की जरूरत नहीं है, आरबीआई से जानिए। महाकुंभ क्षेत्र में आरबीआई के कैंप में इसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आरबीआई के इस कैंप में कई अन्य जानकारियों का खजाना भी है, जो आपके जीवन के हर मोड़ पर काम आएगा।
विज्ञापन
आरबीआई ने कटे-फटे नोट का मूल्य निर्धारण के लिए 2009 में नियमों को संशोधित किया। इसके अनुसार एक से 20 रुपये तक के नोट 50 फीसदी या इससे अधिक सुरक्षित हैं तो पूरा पैसा मिलेगा। इससे अधिक फटे होने पर मूल्य शून्य हो जाएगा।
विज्ञापन
नंबर गायब हों तब भी पूरा पैसा मिलेगा
50 रुपये या इससे अधिक मूल्य के नोट 65 फीसदी तक सलामत हैं तो पूरा पैसा मिलेगा। 40 फीसदी तक सही रहने पर मूल्य आधा हो जाएगा। इससे अधिक फटे होने पर मूल्य शून्य हो जाएगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि नई नियमावली में नोट के नंबर पूरी तरह से गायब हों तब भी पूरा पैसा मिलेगा। पहले एक नंबर भी फट जाने पर बैंक वाले नोट नहीं बदलते थे।
विज्ञापन