फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   july month rashiphal

जुलाई महीने का राशिफल, जानें कैसा रहेगा यह महीना

Sat, 28 Jun 2014 08:42 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
july month rashiphal

गणेशजी

विज्ञापन
को लगता है कि इस माह में आप हर मोर्चे पर योजनापूर्वक और लक्ष्य निर्धारित क के आगे बढ़ेंगे और उस में सफलता भी प्राप्त कर पाएगे। घर में शुभ और मांगलिक प्रसंग के लिए आप आयोजन करेंगे।

परिस्थिति

विज्ञापन
आप के अंकुश में है ऐसा आपको एहसास होगा। मनोरंजन
,
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमा
,
रेडीमेड कपड़े
, गहने वगैरह क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छी कमाई की संभावना है। इस समय आप किसी भी प्रकार का साहस करने को तैयार रहेंगे।

15, 16 तारीख को आपको लाभ एवं यश प्राप्ति के मौके मिलेंगे, लेकिन 17, 18 तारीख शुभ नहीं है। यात्रा व प्रवास न करें। नौकरी करने वाले जातकों को उन्नत्ति, नयी ज़िम्मेदारी या उस सबंधित मौके प्राप्त होंगे।

पदोन्नति के साथ कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना भी गणेशजी देख रहे हैं। आप परिवर्तन स्वीकार करें। माह के अंतिम चरण में अपने शब्दों पर ध्यान रखें क्यूंकि गलतफहमी होने की संभावना है।

वृषभ: अच्छे समाचार मिलेंगे

july month rashiphal

आपके लिए गणेशजी प्रारंभिक समय अच्छा देख रहे हैं। कामकाज में आप को निर्धारित सफलता प्राप्त होगी। यात्रा-प्रवास का आयोजन करेंगे। भाई-बधुंओं की ओर से लाभ होगा एवं उनकी ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

आप अच्छा लेखन कार्य भी करेंगे। महिला वर्ग सोने-ज़ेवरात एवं गहनों की खरीददारी करेंगे। चल-अचल संपत्ति लेने के लिए शुभ समय है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

स्वास्थ्य के मामले में अधिक सावधानी बरतें। महिला जातक अगर गर्भवती हों तो विशेष सावधान रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। जलाशय के नजदीक नहीं जाने में ही भलाई है। शेअर बाज़ार, सट्टाकीय प्रवृत्तियों से दूर रहें।

ध्यान एवं आध्यात्मिक अध्ययन आपको मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेगा। माह के अगले पखवाड़े में सृजनात्मक एवं कलात्मक क्षेत्र से सम्बंधित जातकों के लिए अच्छा समय है।

छात्र वर्ग को विद्याभ्यास के मामले में विशेष ध्यान देना पड़ेगा। विदेश से सम्बंधित व्यावसायिक तौर पर जुड़े जातकों को अनुकूलता रहेगी।

मिथुन: माह का प्रारंभ शुभ रहेगा

july month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि आप के लिए माह का प्रारंभ शुभ है व भाग्योदय होगा। आप अपनी बोली की मिठास से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। आपके निर्धारित काम होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विविध क्षेत्रों में आप अपने कौशल्य से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर किसी भी व्यक्ति के साथ मनमुटाव टालना है क्यूंकि वे आप के मार्ग में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। छात्र वर्ग के नये मित्र बनेंगे, नये एसाइनमैन्ट या प्रोजेक्ट्स में काम करेंगे। विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।

कार्यबोझ की वजह से निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने से आप बेचैनी महसूस करेंगे। माह के अंतिम चरण में आप की सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकसम्पर्क बढ़ेंगे।

मित्रों की ओर से सहयोग  प्राप्त होगा। महिला मित्रों द्वारा आप को लाभ होगा। जीवन में कुछ करने के लिए आप में जोश और उत्साह की भावना विशेष रहेगी।

कर्क: मौसम संबंधित बीमारी हो सकती है

july month rashiphal

माह के प्रारंभिक दौर में आपको अच्छी चीज़ों की प्राप्ति, खरीदारी होगी, अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सफलता और आय के लिए शुभ संकेत मिलेंगे। संतान सम्बंधित काम होंगे।

आध्यात्मिक या मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय है। किसी बुज़ुर्ग की मुलाकात से आपको भावी आयोजन में सरलता रहेगी और उसका लाभ भी आप को भविष्य में जरूर मिलेगा।

जबकि माह के मध्य में खाने-पीने में आपकी लापरवाही से मौसम संबंधित बीमारी हो सकती है। अचल-चल संपत्ति या सरकारी या कोर्ट सम्बंधित कागज़ात बनाने में पूरी तरह से सतर्क रहें।

आप उग्रता छोड़कर बोली पर संयम रखें। मानसिक तनाव दूर करने का समय है, ख्याल रखकर योजनापूर्वक आगे बढ़ने की सलाह है। विपरीत लिंगी का साथ मिलने व सैर सपाटे की संभावना है। माह के अंतिम चरण में पारिवारिक मामलों में आपका ध्यान अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र के अनुरूप भी आप में स्फूर्ति और ताज़गी आएगी।

सिंह: भाग्य साथ देगा

july month rashiphal

इस माह आपको दूसरों पर भरोसा करने के बजाय आत्म सूझ और आत्मबल के साथ आगे बढ़ना है। बड़े कार्य पूरा करने के लिए भाग्य साथ देगा, लेकिन उलझन की स्थिति अनुभवी लोगों की सलाह लें।

आपको सामाजिक और सामूहिक कार्य करने हैं। इस समय आप सिर्फ दो ज़रूरतों पर काम करेंगे- पैसे और परिवार। आपकी अपनी योजनाएँ, आशाओं को सही स्वरूप में साकार करने के लिए धन का व्यय होगा। आप अपने कार्यों में सकारात्मक अभिगम रखकर प्रयत्न करेंगे ऐसा लग रहा है।

आप के अंदर का कलाकार जागेगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा। प्रवास, मनोरंजन, प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए नये नुस्खे, बेहतरीन संचार कौशल, अच्छे व्यवहार के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएँगे। सौंदर्य, वित्तीय वृद्धि, सुरूचिपूर्ण भोजन, कीमती गहने और सुख सुविधा प्राप्त करने का प्रयास इस समय में आप करेंगे। माह के अंतिम चरण में दान, पुण्य, धर्म, ध्यान करने से आपको श्रेष्ठ परिणाम मिलेगा।

कन्या: महिला वर्ग से लाभ मिलेगा

july month rashiphal

वर्तमान समय में आपको कुछ नया करने की इच्छा होगी। नयी खोज, नयी कार्यशैली अपनाएँगे, नये स्थल की सैर को जाएंगे। नये लोगों के सम्पर्क में आकर भविष्य के अनुरूप सम्बंध स्थापित करेंगे, ऐसे हर मामले आप के लिए फोकस में रहेंगे। बिज़नेस का विस्तार करने के लिए सोचेंगे।

जो विचार आप के दिमाग में आ जाएंगे आप उसे अमल में लाने के लिए उतावले बनेंगे। विविध क्षेत्र में आपको यश, कीर्ति और लाभ प्राप्त होगा। विशेष कर स्त्रीयों की ओर से लाभ के संकेत हैं।

आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। विलंबित कार्य में तेजी आएगी। कोर्ट-कचहरी सम्बंधित कार्यों में सावधान रहें। खाने-पीने के मामले में खास सावधान रहने की सलाह है। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है।

प्रवास, धार्मिक मामलों में रुचि रखने का समय भी कह सकते हैं। विदेश जाने के इच्छित व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है।  अविवाहितों के योग्य जीवनसाथी की खोज खत्म होगी।

तुला: माह का प्रारंभिक दौर सुखद रहेगा

july month rashiphal

गणेशजी का कहना है कि व्यावसायिक दृष्टि से माह का प्रारंभिक दौर आप के लिए अच्छा व्यतीत हो सकता है। अधिक आय के लिए नये स्त्रोत उत्पन्न होंगे। आपको गुरुजन और बुजुर्ग वर्ग का साथ मिलेगा।

विवाह की इच्छा रखने वालों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। सरकार अथवा सरकार सम्बंधित कार्यों से लाभ हो सकता है। विद्या में भी आप की प्रगति होगी। व्यय स्थान में मंगल के भ्रमण से आप के व्यवहार में उग्रता, बोली में कटुता, अविचारी और असंयमित व्यवहार की संभावना है।

आने वाले समय में आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति उभर कर आएगी। भूमि सम्बंधित कार्यों में सकारात्मक उपाय आएँगे। आप खेल-कूद में हिस्सा लेंगे। आप की विश्लेषण करने की क्षमता बहुत ही अच्छी रहेगी। माह के मध्य में नकारात्मकता कम होगी।

धार्मिक वृत्तियों में भी मन लगेगा। छात्रवर्ग को ध्यान लगाने में थोड़ी तकलीफें आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में संभलकर रहें।

वृश्चिक:अधिक खर्च होगा

july month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि यह माह आप के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। अविवाहित जातकों के लिए विदेश से रिश्ते आएँगे, ऐसी संभावना है। आयात-निर्यात या मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किसी भी तरह का व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है।

मनोरंजन और सुख-शांति को आप प्रधानता देंगे। आप प्रवास, मुसाफरी का पूरी तरह आनंद ले पाएँगे। आपके अनावश्यक खर्च वित्तीय तौर पर आप के लिए तकलीफें खड़ी कर सकते हैं। दुर्घटना, ऑपरेशन से संभलकर रहें। माह के दूसरे पखवाड़े में नकारात्मकता कम होगी।

व्यावसायिक मामले में देखें तो साझेदारी में काम करने वाले जातकों को व्यवसाय का विस्तार या वृद्धि के लिए साझेदार के साथ गंभीरतापूर्वक चर्चा हो सकती है।

आने वाले समय में गुरु महाराज की कृपा आप पर होगी जिस के शुभ परिणाम आने वाले माह में देखने को मिलेंगे।  विजातीय व्यक्तियों के प्रति विशेष आकर्षित होगा। धार्मिक कार्यों में आप को अधिक खर्च होगा।

धनु:शुभ समाचार की अपेक्षा रख सकते हैं

july month rashiphal

इस माह पारिवार के साथ और विशेषकर जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बौद्धिक मामलों में आपको विशेष रुचि रहेगी और ऐसी चर्चाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति प्राप्त कर पाएंगे, अपनी सोच और हुनर के जोर पर प्रतिस्पर्धियों को मात दे पाएंगे।

प्रकाशन या अनुसंधान जैसे क्षेत्र से सम्बंधित जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। आप आध्यात्म की ओर विशेष ध्यान देंगे। विदेश गमन के इच्छित जातकों को शुभ समाचार की अपेक्षा रख सकते हैं।

माह के दूसरे पखवाड़े में निर्धारित कार्य विलंबित पड़े हुए थे उनमें अब नकारात्मकता कम होगी। गणेशजी यहाँ ऐसा नहीं कहना चाहते हैं कि कुछ अच्छा होगा लेकिन ऐसा कहना चाहते हैं कि जितना बुरा अब तक हो रहा था, आगे उतना बुरा नहीं होगा। आपके कामकाज की शैली में जल्दबाजी आ सकती है। तेजी से कार्य करने की इच्छा पैदा हो सकती है।

मकर: उन्नति प्राप्त होगी

july month rashiphal

यह माह आप के लिए उत्तम फलदायक होगा। आप रोजमर्रा के कामकाज और व्यावसायिक क्षेत्र उपरांत परिवार में विशेष ध्यान देंगे। इस समय में आपकी लेखन और सृजन कला खिल उठेगी। बौद्धिक और तार्किक विचार विनिमय होंगे। साझेदारी से लाभ होगा। समाज में सम्मान और ख्याति मिलेगी।

सुखी दांपत्यजीवन का आनंद ले पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। परदेश गमन के इच्छित जातकों के अवरोध दूर होंगे। आपको आहार की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है। पानी और बोली दोनों का उपयोग सावधानी से करें।

कामकाज में अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ईश्वर आराधना और ध्यान से मन शांत रहेगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ जुड़े जातकों के लिए लाभदायी समय कह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को उन्नति प्राप्त होगी। आपका व्यवहार और बोली अच्छे रहने से परिवारजनों और व्यावसायिकों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ: निवेश से कमाई कर पाएंगे

july month rashiphal

इस माह आपको पिता और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी ओर से लाभ भी हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों के सहकार से कार्य खत्म कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

कार्य सम्बंधित खर्च होगा। वैभवी जीवन शैली और वाहन सुख मिलेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। संतान के साथ आपका तालमेल रहेगा। उच्च विद्या प्राप्ति के लिए आप योग्य आयोजन कर पाएंगे। छात्रवर्ग के लिए प्रगतिकारक समय कह सकते हैं। धर्म एवं तंत्र-मंत्र में आप की रुचि बढ़ेगी।

आपको थोड़ी शारीरिक अस्वस्थता या स्फूर्ति का अभाव रहेगा परंतु यह समय ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। शेअर बाज़ार, लॉटरी जैसे सट्टाकीय कार्यों में योजनापूर्वक निवेश से आप कमाई कर पाएंगे।

व्यापार-व्यवसाय सम्बंधित प्रवास की संभावना है। घर में आप अपने लिए या परिवार के लिए सुख-सुविधा बढ़ाने के लिए खर्च करेंगे। इस माह राहु व केतु राशि परिवर्तन आपके जीवन पर प्रभाव डालेगा।

मीन: धन कमाने के लिए लालच बढ़ सकता है

july month rashiphal

इस माह आपकी बुद्धिमता और प्रभाव के साथ कार्यकुशलता का प्रभाव सबको दिखेगा। आपके जायदाद सम्बंधित प्रश्नों में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। सरकारी कामकाज, चिकित्सा संबधी व्यवसाय, सीमेंट उद्योग वगैरह में सफलता मिल सकती है।

लंबे समय से चल रहे अनिर्णायक प्रोजेक्ट्स एवं अलग-अलग तरह के कार्यभार को हलका करने के बाद आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। धन कमाने के लिए लालच बढ़ सकता है। मित्रों और परिवार की ओर से हर कार्य में पूरी तरह साथ-सहयोग मिलेगा।

माह के उत्तरार्ध में अंतिम अठारह माह के शापित दोष की वजह से आपके जो निर्धारित कार्य विलंबित थे उनमें अब नकारात्मकता कम होगी।

दाम्पत्य जीवन और साझेदारी के सम्बंधों में व्यवहार में उग्रता न रखें, यह लाभदायी दौर है। पढ़ाई में विशेष सावधान रहने की सलाह है। सामूहिक कार्य, सामाजिक मिलन समारोह, प्रसिद्धि पाने वाले कार्य यह सब कुछ आप प्राप्त कर पाएँगे और सम्मानपूर्वक आगे बढ़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed