क्या कुण्डली मिल जाने से ही पति-पत्नी का प्रेम बना रहता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हुए ज्योति मर्डर केस में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस बात पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है कि क्या कुंडली मिल जाने से वैवाहिक जीवन सुखी हो सकता है?
सावल इसलिए उठा रहा है क्योंकि ज्योति की शादी पीयूष से कुंडली मिलाकर की गई थी। जबकि इससे पहले कुण्डली नहीं मिलने की वजह से पीयूष की शादी उस लड़की से नहीं हो सकी थी जिससे पीयूष के संबंध थे।
ज्योति की हत्या के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि कुण्डली मिलने के बाद भी ऐसा क्या हुआ कि पीयूष को ज्योति में वह बात नजर क्यों नहीं आई जिससे वह ज्योति से प्यार कर पाता।
पीयूष और ज्योति की कुण्डली यूं मिली होगी
इस पेंचीदा प्रश्न का जवाब देते हुए ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि, विवाह के लिए जब लोग कुण्डली मिलाने ज्योतिषी के पास
आते हैं तो आमतौर पर यह देखते हैं कि लड़का लड़की के कितने गुण मिल गए।
लेकिन गुण मिलान में 16 से अधिक अंक आना ही काफी नहीं होता है। और असल में यह विवाह के लिए कुण्डली मिलाने का तरीका भी नहीं है।
यह सिर्फ गुण मिलान है कुण्डली मिलान इससे कहीं आगे की बात है। संभव है कि पीयूष और ज्योति की कुण्डली इसी तरह मिलाने के बाद उनकी शादी हुई होगी।
इन बातों का रखें ध्यान वैवाहिक जीवन होगा आसान
ज्योतिषशास्त्री बताती हैं कि सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जब किसी की कुंडली मिलानी हो तब गुण मिलान के अलावा दोनों की कुण्डली में ग्रहों की स्थिति भी देख लेनी चाहिए।
जो भी व्यक्ति कुण्डली मिलवाने जाएं उन्हें ज्योतिषी यह जरूर दिखवा लेना चाहिए कि दोनों की कुण्डली में सूर्य और मंगल समेत दूसरे घरों में ग्रहों की स्थिति आपस में मिल रही है या नहीं।
ज्योति और पीयूष के जैसा नहीं हो हाल
ज्योति और पीयूष की तरह हाल न हो इसके लिए कुण्डली में ग्रहों की स्थिति मिलने के बाद इन बातों का भी ध्यान रखें कि दोनों की कुण्डली में आयु का योग कैसा है। कुण्डली में जेल यात्रा एवं हत्या संबंधी कोई बुरे योग तो नहीं बन रहे हैं।
इनके अलावा एक और जरूरी चीज है दशाक्रम। ज्योतिषी से इन सभी बातों पर विचार करने के बाद ही विवाह की कुण्डली का मिलना तय जाना चाहिए। इससे विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।