फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   huriyaran prepare for holi fight

हुरियारों पर पड़ेगी लट्ठ की जोरदार मार

Mon, 18 Mar 2013 12:57 PM IST
बरसाना।
बरसाना। Updated Mon, 18 Mar 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
huriyaran prepare for holi fight
श्रीकृष्ण और राधा के शाश्वत प्रेम की प्रतीक विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। हुरियारिन एवं हुरियारे इस उत्सव को लेकर खासे उत्साहित हैं। श्रीधाम बरसाना में आगामी २१ मार्च को खेली जाने वाली लठामार होली के लिए हुरियारिनें बंसत पंचमी से ही हुरियारों को सबक सिखाने की बाट जोह रहीं हैं।
विज्ञापन


लाठियों को तेल पिलाया जा रहा है तो हुरियारिन बनने वाली बहू कहीं हुरियारों के उत्साह के आगे कमजोर न पड़ जाए, इसका भी इंतजाम किया जा रहा है।

हुरियारिनों की सास व ननदें उनके खानपान पर विशेष ध्यान दे रही हैं। खाने में पौष्टिक आहार दिया जा रहा है तो साज-शृंगार से लेकर होली पर पहनी जाने वाली ड्रेसों पर भी मंथन हो रहा है। ब्रज में ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों में सिर्फ देवर भाभी के बीच होली खेलने की परंपरा है। लेकिन राधारानी की जन्म स्थली बरसाना की रंगीली गली में २१ मार्च को होने वाली लठामार होली में राधा और उनकी सखियों की प्रतीक यहां की गोपियां हुरियारिनों की भूमिका में रहेंगी।
विज्ञापन


होली के लिए लाठियों को सजाना शुरू कर दिया गया है। ताकि उनकी लाठी की धमक हुरियारों के ठाठे मारते उत्साह पर भारी पड़े।
- इंदू गौड़, हुरियारिन

होली खेलते समय हुरियारों में श्री कृष्ण और हुरियारिनों में राधा स्वरूप का अनुभव करती हूं इस प्रेममयी लीला का बेसब्री से इंतजार रहता है।
प्रियंका देवी, हुरियारिन
 
इस बार यहां मेरी तीसरी होली होगी। इसके लिए उनकी सास ने घी दूध मेवा से युक्त पौष्टिक भोजन देना शुरू कर दिया है। ताकि वह लाठी चलाने में पीछे न रहें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनी शर्मा, हुरियारिन

पहली बार जो हुरियारिन इस लीला में भाग लेती है उसकी सास-ननद होली के बाद महिला मंडली को एकत्रित कर गीत गातीं और मिठाई भी बांटी जाती है। सभी बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया जाता है।  
अनीता श्रोत्रिय हुरियारिन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed