फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   hanuman temple utter pradesh

300 साल पुरानी हनुमान जी की इस मूर्ति का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 17 Apr 2014 07:30 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 07:30 AM IST
विज्ञापन
hanuman temple utter pradesh

पवनपुत्र हनुमान की कई मूर्तियां आपने देखी होगी। कुछ पत्थर के बने होंगे तो कुछ धातु के। मिट्टी के बने हनुमान और प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां भी आपने देखी होगी लेकिन 300 साल पुरानी यह मूर्ति ऐसी चीज से बनी है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

विज्ञापन

हनुमान जी की अनोखी प्रतिमा

hanuman temple utter pradesh

चलिए हनुमान जी की प्रतिमा का पहला रहस्य बता देते हैं कि यह गाय के गोबर से बनी है। हनुमान जी के अन्य मंदिरों की तरह यहां भी हनुमान जी को खुश करने के लिए भक्त बजरंगबली की मूर्ति का चमेली के तेल और सिंदूर से अभिषेक करते हैं।

हर मंगलवार को यहां भक्तों की बड़ी संख्या होती और हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। भक्तों का मानना है कि इस प्राचीन प्रतिमा के दर्शन मात्र से सब संकट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है यह हनुमान जी का यह मंदिर?

hanuman temple utter pradesh

आपके मन में यह प्रश्न आ रहा होगा कि यह प्रतिमा कहां है। तो इसका जवाब है, यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश के निगोहां के उतरावां गांव में स्थित है। मंदिर प्रांगण में एक शिव मंदिर भी है। भक्तों में इस मंदिर के प्रति अटूट श्रद्घा। इस कारण कई बार मंदिर के जिर्णोद्घार का भी प्रयास किया गया। लेकिन हर बार लोग असफल रहे।

लोग बताते हैं कि जब भी यहां मंदिर के जिर्णोद्घार का प्रयास किया गया कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती है और काम रुक जाता है। माना जाता है कि इसका कारण मंदिर प्रांगण में मौजूद चार साधुओं की समाधि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed