फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   grp and railway staff taking extra money to kumbh devotees

कुंभ नाम की लूट है, लूट सको तो लूट लो

Tue, 12 Feb 2013 02:43 PM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
grp and railway staff taking extra money to kumbh devotees

महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने की लालसा के साथ हजारों श्रद्धालु इलाहाबाद रवाना हो रहे हैं, लेकिन रेलवे कर्मचारी और जीआरपी को इससे कोई लेना-देना नहीं। वह महाकुंभ के श्रद्धालुओं से खुलेआम ‘लूटखसोट’ करने में जुटे हुए हैं। इस ‘लूटखसोट’ में उन्हें रेलवे की बदनामी और हानि की भी कोई फिक्र नहीं है।

विज्ञापन


मेरठ से चलकर बुलंदशहर और खुर्जा स्टेशन से होकर इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में दर्जनों श्रद्धालु रोजाना कुंभनगरी के लिए रवाना हो रहे हैं। महाकुंभ के विशेष स्नान पर श्रद्धालुओं की तादाद हजारों तक पहुंच जाती है। कुंभ स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं का आरोप है कि दोनों स्टेशनों पर संगम एक्सप्रेस के रुकते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेन का गेट बंद कर बाहर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


रेलवे के ये पुलिसकर्मी सौ रुपये वसूलने के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में घुसने देते हैं। इन सुरक्षाकर्मियों को इस बात की भी कोई परवाह नहीं है कि ट्रेन की बोगी में घुसने वाले यात्री के पास रिजर्वेशन है, टिकट है या फिर वह बिना टिकट बोगी में घुस रहा है। सुरक्षाकर्मी तो बस सौ रुपये वसूलने में मस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की जुबानी
बुलंदशहर निवासी सूर्यकांत का कहना है कि मैं अपने दो दोस्तों के साथ संगम एक्सप्रेस से इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन की बोगी में सवार सुरक्षाकर्मियों ने उनसे सौ रुपये प्रति सवारी की मांग की। काफी मशक्कत के बाद दो सौ रुपये देने के बाद वह ट्रेन में सवार हो पाए।

लाल तालाब निवासी अजीत उर्फ बबलू ने बताया कि मैं अपने एक दोस्त के साथ इलाहाबाद गया तो पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में घुसने के दो सौ रुपये वसूल लिए। भीड़ के कारण कुछ लोग बिना टिकट ट्रेन में सवार हुए, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं रोका।

खुर्जा निवासी ललिता शर्मा ने कहा, 'मैं अपने बेटे के साथ शनिवार रात संगम एक्सप्रेस से महाकुंभ के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन स्टेशन पर रुकते ही रेलवे के सुरक्षाकर्मी गेट बंद कर बाहर खड़े हो गए और सौ रुपये मांगने लगे। जिन यात्रियों ने रुपये देने से मना किया, उन्हें सुरक्षाकर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण सभी यात्री रुपये देकर जल्दी ट्रेन में घुस गए।'


खुर्जा जंक्शन के जीआरपी प्रभारी आरके त्यागी का कहना है कि किसी यात्री ने बोगी में घुसने से पहले वसूली की शिकायत नहीं की है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed