{"_id":"d30bc18f43a3ff5df97c1ba14b8aa584","slug":"gold-eucalyptus-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पत्तों को देखकर जान सकते हैं कहां छुपा है खजाना ","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
इन पत्तों को देखकर जान सकते हैं कहां छुपा है खजाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Wed, 05 Feb 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
सपने में खजाना देखने के बाद भले ही खुदाई में खजाना न मिले लेकिन प्रकृति ने एक खास पेड़ को ऐसी शक्ति दी है जिनकी मदद से जान सकते हैं कि खजाना कहां छुपा है।
विज्ञापन
यह चमत्मकारी पौधा आस्ट्रेलिया के कालगूर्ली क्षेत्र में पाया जाता है। दिखने में यह यूं तो यूकेलिप्टस प्रजाति का पौधा है लेकिन यह आम यूकेलिप्टस के पौधे से अलग अपने एक खास गुण के कारण यह वैज्ञानिक शोध का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल इन पौधों की खूबी यह है कि इनकी जड़ों में सोने की खान मौजूद होने पर सोने के कण पत्तियों पर आकर चमकने लगते हैं।
विज्ञान शोध पत्रिका नेचर कम्युनिकेशन में भूरसायनविद् मेल लिंटर ने लिखा है कि यूकेलिप्टस के चमकीले पत्तियों को देखकर यह पता लगया जा सकता है कि भमि में कहां सोने का खजाना दबा पड़ा है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इन पौधों की मदद से सोने और दूसरे धातुओं का पता लगाना आसाना और सस्ता हो जाएगा।