फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   general elactions will be held in year last says chandra swami

साल के अंत में होंगे आम चुनाव : चंद्रा स्वामी

Wed, 06 Feb 2013 11:52 AM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
general elactions will be held in year last says chandra swami
जगदाचार्य चंद्रा स्वामी ने भविष्यवाणी की है कि लोकसभा चुनाव इस साल के आखिर में होंगे। राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट सकते हैं। मंगलवार शाम महाकुंभ मेले में पहुंचे चंद्रा स्वामी अगले दस दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


जगदाचार्य  चंद्रा स्वामी दोपहर करीब ढाई बजे विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे। वहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भक्त, संत-महात्मा और राजनेता मौजूद थे। एयरपोर्ट से रवाना होकर चंद्रा स्वामी महाकुंभ मेले में बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। फिर वह मोरी मार्ग स्थित विश्व धर्मायतन कैंप दिल्ली के शिविर में पहुंचे। वहां कैंप के व्यवस्थापक स्वामी विद्या चैतन्य जी महाराज ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी जी महाराज, स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज, स्वामी संजय जी महाराज समेत कई संतों ने उनसे मुलाकात की। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में चंद्रा स्वामी ने कहा कि अभी तो वह मेले में पहुंचे हैं। बसंत पंचमी के शाही स्नान तक यहां रहकर वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जल्द ही पत्रकारों से अलग से मिलकर देश की राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार और भविष्यवाणी करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भविष्यवाणी कर दी कि लोकसभा चुनाव इस साल के आखिर तक होने हैं। बाकी मसलों पर बाद में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed