{"_id":"c8686232-8bac-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"gemini-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथुन","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
मिथुन
विनीता वशिष्ठ।
Updated Wed, 13 Mar 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
माना कि आपका शनि भारी है लेकिन आज उसका भी मूड हल्का है। आज शनि सनी के साथ फाग खेलने में बिजी जो है। फिर भी फेवरेट गलितयां करने से बचें क्योंकि अगर शनि सनी की अनविजिबल चुनरी नहीं भिगो पाया तो आपको पूरे दिन भिगो भिगो कर मारेगा। बेवकूफ साथी के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया तो चौराहे पर कीचड़ में लपेटे जाएंगे। सलहज संग फूलों की होली खेलने को बेताब जातक सावधान रहें। आज लठमार होली के योग बन रहे हैं। घर में बेलन, चिमटा और गमले जैसे हथियारों को छिपाकर रखने में ही भलाई है। जिनकी बहना हजारों में एक हैं वो खासतौर पर ध्यान रखें....हजारों संभावित जीजा होली खेलने की टोह में रहेंगे।
विज्ञापन