फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   gathering cine stars may be at kumbh mela

कुंभ नगरी में होगा सिने स्टार्स का जमावड़ा

Sun, 20 Jan 2013 04:02 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
gathering cine stars may be at kumbh mela

कुंभ-2013 में सिने स्टार्स और मॉडल्स की भीड़ भी उमड़ेगी। सिलसिला शुरू हो चुका है। शिल्पा शेट्टी और पूनम पांडेय संगम में डुबकी लगाकर लौट चुकी हैं।

विज्ञापन


सूचना तो यह भी है कि सिने स्टार जितेंद्र के पुत्र तुषार कपूर संगम में चोरी-छिपे डुबकी लगाकर लौट गए और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। हालांकि मेला प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों ही ऐसे स्टार्स के आने की सूचना गुप्त रख रहे हैं ताकि उन्हें देखने के लिए ज्यादा भीड़ न उमड़े और अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सिने स्टार कैलाशानंद और चिदानंद के शिविर में आ रहे हैं। अगर कोई प्रदेश या केंद्र सरकार का मंत्री आता है तो प्रोटोकॉल में उसका कार्यक्रम जारी करना मजबूरी है लेकिन सिने स्टार्स के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं है जबकि ज्यादातर मामलों में भीड़ उन्हीं के आने पर उमड़ती है। कुंभ मेला क्षेत्र में वैसे भी हर वक्त लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा रहती है। ऐसे में पूर्व सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अपने चहेते स्टार को देखने के लिए पहुंच सकते हैं और ऐसे में अव्यवस्था फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सिने स्टार प्रभावशाली लोगों के मेहमान बनकर शहर आ रहे हैं ताकि लिखापढ़ी में उनका कार्यक्रम जारी न हो और उन्हें सुरक्षा सहित तमाम जरूरी सुविधाएं भी मिल जाएं। दो-तीन दिनों में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के आने की भी सूचना मिल रही है। अमिताभ बच्चन भी आ सकते हैं लेकिन उनका कार्यक्रम भी अभी तय नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed