फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   friendship according astrology

राशि के अनुसार जानें किसे बनाएं अपना दोस्त

Fri, 10 Jan 2014 03:13 PM IST
Updated Fri, 10 Jan 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
friendship according astrology
आपने कई बार देखा होगा कि जो लोग कभी अच्छे दोस्त थे वह किसी कारण से अचानक एक दूसरे से मुंह फेर लेते हैं। यहां तक की दोस्ती दुश्मनी में भी बदल जाती है। हो सकता है कि आपके साथ ही ऐसा हुआ हो कि जिन लोगों से आपने दोस्ती की हो उनमें से कुछ आपके विरोधी बन गए हों।
विज्ञापन


लेकिन कुछ ऐसे भी दोस्त होंगे जो आपसे भला बुरा सुनने के बाद भी आपका साथ नहीं छोड़ते होंगे। इसकी वजह क्या है आपने कभी शायद ही गौर किया होगा। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि किसी के साथ दोस्ती और साझेदारी आपकी राशि पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


अगर आप अपनी राशि के अनुसार दोस्ती या साझेदारी करेंगे तो हमेशा अच्छे संबंध बने रहेंगे। अगर आप किसी को गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड बनाने जा रहे हैं तब भी इस बात का जरुर ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि वाले किनसे करें दोस्ती

friendship according astrology

मंगल की इस राशि में जिनका जन्म हुआ है उनके लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह और धनु राशि के व्यक्ति होते हैं। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।

वृष राशि वाले किनसे करें दोस्ती

friendship according astrology

इनकी दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामन्य रहती है जबकि बुध की कन्या राशि और शनि की मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती यादगार होती है।

मिथुन राशि वाले किन से करें दोस्ती

friendship according astrology

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनका जन्म मिथुन राशि में होता है होता है उनकी दोस्ती और साझेदारी तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है।

जबकि धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।

कर्क राशि वाले किनसे करें मित्रता

friendship according astrology

वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ इनकी मित्रता ठीक-ठाक रहती है। जबकि मंगल की वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गाढ़ी दोस्ती होती है।

दोनों एक दूसरे को सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके बीच मनमुटाव की संभावना कम रहती हैं।

सिंह राशि वाले किनसे करें मित्रता

friendship according astrology

इस राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ होती है। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।

कन्या राशि वाले किसे बनाएं अपना दोस्त

friendship according astrology

वृष एवं मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती विशेष रुप से सफल होती है। कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती कुल मिलाकर ठीक चलती है।

तुला राशि वाले किनसे करें मित्रता

friendship according astrology

इनकी दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है। जबकि मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

वृश्चिक राशि वाले किनसे करें मित्रता

friendship according astrology

इस राशि के व्यक्तियों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक, वृष, कन्या एवं मकर इन पांच राशि के लोगों के साथ अच्छी रहती है।

धनु राशि वाले किनसे दोस्ती करें

friendship according astrology

मेष और सिंह राशि के लोगों से इनकी घनिष्ठ मित्रता होती है जबकि मिथुन,तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनके अच्छे संबंध रहते हैं।

मकर राशि वालों के लिए अच्छे दोस्त

friendship according astrology

कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है। इनके बीच बेहतर तालमेल होता है। जबकि मीन राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

कुंभ राशि वाले किनसे करें दोस्ती

friendship according astrology

मिथुन व तुला राशि वालों से दोस्ती करना इनके लिए सुखद रहता है। इनके साथ दोस्ती लंबे समय तक कायम रहती है जबकि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती सामान्य रहती है।

मीन राशि वाले किन्हें बनाएं अपना मित्र

friendship according astrology
कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ दोस्ती करेंगे तो मित्रता सफल रहेगी। इससे आपस में विवाद की संभावना कम होगी और तालमेल अच्छा रहेगा। वृष, कन्या, मकर राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed