{"_id":"09eb17c8-6703-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"fire-at-maha-kumbh-19-injured-two-pandals-gutted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभनगरी में आग, 6 टेंट खाक, 19 लोग झुलसे","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
कुंभनगरी में आग, 6 टेंट खाक, 19 लोग झुलसे
महाकुंभ नगर/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को गैस रिसाव के चलते छह टेंटों में लगी आग से करीब 19 श्रद्धालु झुलस गए। झुलसे लोगों को मेला क्षेत्र स्थित केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शहर में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर किया गया।
इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
सेक्टर 11 में त्रिवेणी मार्ग स्थित साकेत धाम आश्रम और बड़े भक्तमाल आश्रम के पीछे कल्पवासियों के शिविर में शाम पांच बजे आग भड़क उठी। साकेत धाम आश्रम के प्रबंधक अवधेश दिवेदी और स्वामी राम शुभगदास जी महाराज खुद आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
गैस रिसाव से लगी आग की चपेट में आकर एक के बाद एक छह टेंट लपटों से घिर गए। कुछ देर बाद गंगा प्रसार फायर स्टेशन से दमकल दस्ता आ गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की और गाड़ियां वहां मंगा ली गईं।